Instagram पर हुई दोस्ती, मिलने पहुंची तो दोस्त ने किया ऐसा कि…

सारण: बिहार में सोशल मीडिया से दोस्ती और फिर मिलने के लिए जाना एक छात्रा के लिए काफी महंगा साबित हुआ। छात्रा को उसके ऑनलाइन दोस्त ने मिलने के बहाने बुलाया फिर अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर उसके साथ हैवानियत की। घटना छपरा में गुरुवार शाम को घटी। बताया जा रहा है कि पीडिता 12 कक्षा का प्रैक्टिकल परीक्षा दे कर घर जा रही थी तभी उसके एक इन्स्टाग्राम दोस्त ने मिलने के लिए बस से उतरने कहा। युवती उसकी बात पर बस से उतर कर पीएन सिंह कॉलेज के पीछे पहुंच गई।

वहां युवती के इन्स्टाग्राम मित्र ऋषि कुमार ने अपने तीन दोस्तों के साथ मिल कर उसके साथ हैवानियत की। बाद में युवती ने छपरा के भगवान बाजार थाना में मामला दर्ज करवाया है। मामला दर्ज करने होने के बाद पुलिस ने आनन फानन में कार्रवाई करते हुए घटना के मुख्य आरोपी ऋषि को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है।

उसने बताया कि उसकी दोस्ती युवती के साथ इन्स्टाग्राम पर हुई थी। उन दोनों में अब तक मुलाकात नहीं हुई थी दोनों ऑनलाइन ही बात करते थे। मामले में भगवान बाजार के थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने कहा कि घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य दो आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है वहीं युवती का मेडिकल चेकअप करवाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें-  कल Begusarai पहुंचेंगे सीएम नीतीश, देंगे कई योजनाओं की सौगात

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

Instagram Instagram Instagram

Instagram

Bihar Government Scheme: हर महीने का अंतिम रविवार बनेगा खास! बिहार...

Bihar Government Scheme: बिहार में ग्रामीण विकास और पंचायतों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी...

Bihar Police Social Media Action: सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाना पड़ेगा...

Bihar Police Social Media Action: बिहार पुलिस ने सोशल मीडिया पर कानून-व्यवस्था को प्रभावित करने वाले आपत्तिजनक और भ्रामक कंटेंट के खिलाफ एक व्यापक...

PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह मामले में नया...

पटना: PMCH के पूर्व प्रिंसिपल डॉ. नरेंद्र प्रताप सिंह से जुड़े मामले में एक नई बात सामने आई है। उन्हें सुरक्षा देने वाले सरकारी...