Advertisment

अपराधियों का तांडव, सरकारी टीचर को गोलियों से भूना

आरा : बिहार में बेलगाम अपराधियों ने सुबह सुबह बड़ी घटना को अंजाम दिया है। हथियारबंद अपराधियों ने स्कूल जाने की तैयारी कर रहे एक सरकारी टीचर की गोली मारकर हत्या कर दी है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है लेकिन कोई सुराग नहीं मिल पाया है। भोजपुर जिले के सिन्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत तुलसी छपरा गांव में गुरुवार तड़के ये दिल दहला देने वाली वारदात हुई है।

हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी

आपको बता दें कि हथियारबंद बदमाशों ने एक सरकारी स्कूल के शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गए। मृतक की पहचान गांव निवासी नीरज कुमार पाल (35 वर्ष) के रूप में हुई है। जो विश्वनाथ पाल के पुत्र थे और कन्या विद्यालय फरहदा में शिक्षक के पद पर कार्यरत थे। प्राथमिक जानकारी के मुताबिक, गुरुवार सुबह नीरज पाल स्कूल जाने की तैयारी में लगे थे। इसी क्रम में वे घर से शौच के लिए खेत की ओर गए थे। वहीं पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। उनके गर्दन और सिर में दो गोलियां लगने के निशान मिले हैं। जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

Ara Goli 1 22Scope News

घटना की सूचना मिलते ही SDPO-2 और SHO दल-बल के साथ मौके पर पहुंच कर जांच में जुटे

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ-2 रंजीत सिंह और थानाध्यक्ष सुजीत कुमार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को भी बुलाया गया। जो घटनास्थल से सबूत एकत्र कर रही है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस संभावित कारणों की जांच करते हुए हमलावरों की तलाश में छापेमारी कर रही है। इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Ara Goli 2 22Scope News

यह भी पढ़े : नाबालिग की हत्या मामले में 4 गिरफ्तार

नेहा गुप्ता की रिपोर्ट

JPSC Student Protest: पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचे...

 रांची में JPSC JSSC छात्रों ने मुख्य रास्ते के बजाय पीछे के रास्ते से विधानसभा के करीब पहुंचकर सातवीं बैरिकेडिंग भी तोड़ दी। पुलिस...

JPSC Student Protest: विधानसभा के पास छात्रों पर लाठीचार्ज, कई घायल!

रांची में JPSC JSSC छात्रों के विधानसभा मार्च के दौरान पुलिस ने लाठीचार्ज किया। कई छात्र घायल हुए। इसके बाद प्रदर्शनकारियों की ओर से...

JPSC Student Protest: बैरिकेड तोड़ विधानसभा के करीब पहुंचे छात्र, पुलिस...

रांची में JPSC JSSC छात्रों ने कई बैरिकेड तोड़कर विधानसभा के करीब पहुंचकर मार्च किया। पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए वाटर कैनन...