खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंची गंगा, कई गांव जलमग्न

मोकामा : गंगा ने रौद्र रूप धारण किया। गंगा नदी खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर पहुंची। जिस वजह से कई गांव में बाढ़ का पानी प्रवेश कर चुका है। जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो चुका है। खासतौर पर मोकामा की बात करें तो सभी सरकारी परियोजनाएं बाढ़ के कारण प्रभावित हो चुकी है। चाहे सिक्स लेन सेतु का कार्य हो या मेगा डबल ट्रैक रेल ब्रिज का काम हो। वहीं बाढ़ का पानी मोकामा प्रखंड के बेगूसराय जिले के बॉर्डर पर स्थित कसबहा पंचायत के कई गांव में प्रवेश कर चुका है।

आपको बता दें कि आज बाढ़ एसडीएम शुभम कुमार, मोकामा प्रखंड विकास पदाधिकारी कुमारी पूजा, मुखिया संघ अध्यक्ष, हाथीदह के मुखिया शशि शंकर शर्मा मुखिया संघ के सचिव और रामपुर डुमरा के मुखिया विनीत कुमार आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। अनुमंडल अधिकारी शुभम कुमार ने बताया कि जहां सड़क डूबी है उन सभी गांव के लिए नाव का इंतजाम किया जा रहा है। अन्य सुविधाओं का भी ध्यान रखा जा रहा है।

Mokama Barh 1 22Scope News

केंद्रीय जल आयोग के हाथीदह कार्यालय के अनुसार मोकामा में गंगा नदी के खतरे का निशान 41.76 है। जबकि इस वक्त गंगा 42.76 से भी ऊपर चली गई है। जबकि जल स्तर में प्रति घंटे दो सेंटीमीटर की वृद्धि दर्ज की जा रही है। जबकि आने वाले कुछ और दिन भारी पड़ सकते हैं। क्योंकि लगातार जलस्तर में लगातार वृद्धि दर्ज की जा रही है। 2021 में गंगा में अधिकतम जलस्तर 43.52 दर्ज किया गया था। जलस्तर में वृद्धि का यही आलम रहा तो आने वाले दो-तीन दिनों में 2021 का रिकॉर्ड तोड़ते हुए गंगा प्रचंड बाढ़ का एक नया रिकॉर्ड बना सकती है और तटवर्ती क्षेत्रों में भारी तबाही मचा सकती है।

Mokama Barh 2 22Scope News

यह भी देखें :

मोकामा में गंगा नदी में लगातार हो रही वृद्धि से निचले इलाकों में हाहाकार मच गया है। प्रखंड के बरहपुर, कन्हायपुर, हाथीदह, मरांची और कसहा दियारा समेत कई गांवों में गंगा का पानी कोहराम मचाने लगा है। बरहपुर और कसहा दियारा गांव में जल संसाधन विभाग भी एक्शन मोड में है। विभागीय अधिकारी गंगा नदी में हो रहे कटाव को रोकने की कवायद कर रहे हैं। मक्के की फसल इस बाढ़ की भेंट चढ़ गई है। कसहा दियारा और जंजीरा दियारा में स्थिति खतरनाक रुप धारण करने लगी है। वैसे अधिकारियों ने भी गंगा नदी में उफान से बचाव की कोशिशे तेज कर दी है और लगातार निगरानी की जा रही है। कुल मिलाकर गंगा नदी में जारी उफान से लोगों में भय का माहौल बन गया है। मोकामा पूर्वी जिला पार्षद कुमार नवनीत हिमांशु ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया और राहत पैकेज की मांग की।

Mokama Barh 3 22Scope News

यह भी पढ़े : गंगा नदी के जलस्तर में लगातार वृद्धि, एक्शन मोड में प्रशासन

विकाश कुमार की रिपोर्ट

Medininagar Dog Attack: गांधी मैदान के पास आवारा कुत्ते का आतंक,...

मेदिनीनगर के गांधी मैदान के पास एक आवारा कुत्ते ने आधे घंटे के भीतर 8 बच्चों को काट लिया। सभी बच्चों का इलाज कर...

Jharkhand Maiya Samman Yojana: अक्टूबर से हर महीने मनाया जाएगा ‘मंईयां...

झारखंड सरकार मंईयां सम्मान योजना में बड़ा बदलाव करने जा रही है। अक्टूबर से हर महीने 'मंईयां सम्मान दिवस' पर 51 लाख लाभुकों के...

 Water Crisis Update: बारिश से बढ़ा डैमों का जलस्तर, फिर भी...

रांची में हालिया बारिश से रूक्का, हटिया और गोंदा डैम का जलस्तर बढ़ा, लेकिन तीनों जलाशयों में अब भी पिछले साल की तुलना में...