प्रकाशित: अपडेट:
पटना : गंगा नदी का जलस्तर में लगातार बढ़ोतरी हो रही है और गंगा खतरे के निशान से ऊपर बढ़ रही है। जिसके कारण राजधानी पटना से सटे फतुहां मौजीपुर स्थित नदी थाना परिसर में गंगा का पानी आ गया है जिसके कारण थाने में जब्त कर रखी गई दर्जनों गाड़ियां लगभग पांच फीट पानी मे डूब गया है। वही जब्त की गई अन्य सामान भी डूब गया है , थाना के पास खड़े नाव भी पूरी तरह डूबा चुका है। हालांकि पुलिसकर्मियों के रहने वाले जगह पर अभी पानी नही चढ़ा है, लेकिन लगातार पानी बढ़ने से पुलिसकर्मी दहसत में है, थाने में भी पानी आ सकता है। इस तरह पूरा थाना डूबने की स्थिति में है। फतुहां नगर परिषद एंव उसके आस-पास के कई इलाकों में गंगा नदी कहर बरपा रही है, कई घरों में पानी घुसा है, आने-जाने के रास्ते भी अवरुद्ध हो चुके है।
Highlights

















