बेगूसराय: केंद्रीय मंत्री सह बेगूसराय के सांसद गिरिराज सिंह अपने तीन दिवसीय के दौरा पर बेगूसराय पहुंचे हैं। बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि यह वर्ष महिला सशक्तिकरण का वर्ष है। आज पूरी दुनिया के इस्लामिक देशों में बुरका के खिलाफ आंदोलन चल रहा लेकिन भारत के कट्टरपंथियों के कारण एक नई संस्कृति की शुरुआत हुई है।
पहले देश में किसी संस्थान में बुरका का चलन नहीं था अब वहां भी होने लगा है। कोई धर्म गुरु सीधे तौर पर कहता है कि वक्फ संसोधन बिल के खिलाफ पांच लाख लोगों को लेकर पहुंचूंगा, सड़क जाम करूंगा मतलब साफ है कि उन्हें कानून से लेना देना नहीं है। तौकीर रजा ने कहा कि दिल्ली को घेर लूंगा, ओवैसी कहते हैं 15 मिनट में बता दूंगा, आबिद कहता है कि लखनऊ तक पाकिस्तान होता, ये सब ऐसे ही नहीं है बल्कि वोट के सौदागरों ने देश में आतंक का माहौल पैदा किया है।
यहां के बच्चियों और महिलाओं को बुरका पहनने की क्या जरूरत है। भारत में अब ये लोग एक सौ करोड़ हिन्दुओं को डराना धमकाना शुरू कर दिए हैं। ये लोग चाहे जो भी कहें या करें, वोट के सौदागर राहुल गाँधी, लालू यादव उनके साथ खड़े रहेंगे। कर्नाटक के सीएम पर हमला करते हुए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा कि वे भ्रष्टाचार में घिरे हुए हैं। उन्होंने कहा कि कर्णाटक के सीएम ने तो निर्लज्जता की सीमाएं पार कर दी है, कर्णाटक समेत पूरे देश में तुष्टिकरण की राजनीति की पराकाष्ठा है।
उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर भी निशाना साधा और कहा कि पश्चिम बंगाल हिंसा की राजधानी बन गई है। पश्चिम बंगाल की सरकार कानून को अपने जेब में रखती है और एक खास समुदाय के लिए राज्य की सरकार काम करती है। ममता बनर्जी आने वाले दिनों में पश्चिम बंगाल को बांग्लादेश में परिवर्तित कर के रहेंगी।
https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos
यह भी पढ़ें- MLA रीतलाल यादव का भाई पुलिस की पकड़ से बाहर, पुलिस ने इस मामले में चिपकाया इश्तेहार
बेगूसराय से अजय शास्त्री की रिपोर्ट
Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh Giriraj Singh
Giriraj Singh
Highlights



















