पुलिस के सहयोग से ही राज्य में सुशासन स्थापित है व समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है – मुख्यमंत्री

commercial advertisement
Ad

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज ‘बैंक ऑफ बड़ौदा बिहार पुलिस सैलरी पैकेज दिवंगत पुलिसकर्मी बीमा लाभ वितरण कार्यक्रम’ में शामिल हुए। नेहरु पथ स्थित बिहार पुलिस मुख्यालय सरदार पटेल भवन के ऑडिटोरियम में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को सांकेतिक चेक प्रदान किया। इस कार्यक्रम मैं 61 दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को 37 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि चेक के माध्यम से प्रदान की गई। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री को अपर पुलिस महानिदेशक बजट, अपील एवं कल्याण संजय सिंह ने प्रतीक चिह्न भेंटकर व बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने मुख्यमंत्री को पौध गुच्छ भेंटकर उनका स्वागत किया।

CM ने कहा- अत्यंत दुख का विषय है कि हमारे बीच 61 पुलिसकर्मी नहीं रहे जिनके परिजनों को यहां इस कार्यक्रम में छोटी सी राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की जा रही है

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अत्यंत दुख का विषय है कि हमारे बीच 61 पुलिसकर्मी नहीं रहे जिनके परिजनों को यहां इस कार्यक्रम में छोटी सी राशि सहयोग स्वरूप प्रदान की जा रही है। किसी व्यक्ति के जीवन की भरपाई धन से नहीं किया जा सकता लेकिन जीवन जीने के लिए धन आवश्यक है। दिवंगत पुलिसकर्मी भी चाहते थे कि उनका परिवार आगे बढ़े और उनके जीवन में समृद्धि आए। आज यहां सहयोग स्वरूप दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजनों को राशि प्रदान की जा रही है ताकि उनको आगे बढ़ने में मदद मिले। मैं इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा को धन्यवाद देता हूं जो उन्होंने ऐसे लोगों के लिए अच्छा पैकेज लाने का निर्णय लिया।

CM Bihar Police 1 22Scope News

इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य विभागों में भी होने चाहिए – CM सम्राट चौधरी

उन्होंने कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रम अन्य विभागों में भी होने चाहिए। यदि कोई परिवार को छोड़कर इस दुनिया से चला जाता है तो उनके परिजनों का भविष्य उज्ज्वल हो और जीवन खुशहाल रहे, ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए। बिहार पुलिस बल के लिए जितना निवेश किया जा रहा है वह कम है क्योंकि जब पुलिस मजबूत होगी तभी सुशासन सुदृढ़ होगा और समृद्धि के रास्ते खुलेंगे। पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार बिहार को समृद्ध बनाना चाहते हैं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश को विकसित बनाना चाहते हैं इसका रास्ता सुशासन से ही खुलेगा। कुछ लोग एनकाउंटर पर सवाल उठाते हैं और जाति विशेष की बात करते हैं। पुलिस किसी की जाति पूछकर गोली नहीं चलाती। बिहार सुशासन के लिए जाना जाए यह महत्वपूर्ण है। यदि कोई पुलिस को चैलेंज करता है तो 48 घंटे के अंदर पुलिस उसे उसी भाषा में जवाब देगी। पुलिस सुशासन और शक्ति का प्रतीक है। अपराधी किसी भी हालत में नहीं बचें यह सरकार की कोशिश है। पुलिसकर्मी अपना घर परिवार छोड़कर समाज की सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।

CM Bihar Police 2 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में मॉडल स्कूल स्थापित करने की दिशा में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के सभी 534 प्रखंडों में सरस्वती विद्या निकेतन के रूप में मॉडल स्कूल स्थापित करने की दिशा में हमलोग आगे बढ़ रहे हैं। हम मॉडल स्कूल के रूप में ऐसी व्यवस्था खड़ी करना चाहते हैं जिसमें मंत्री और अधिकारी के बच्चे पढ़ने के लिए पैरवी करें। बिहार ज्ञान की भूमि है और यहीं भगवान बुद्ध को ज्ञान की प्राप्ति हुई थी। इसी बिहार से विश्व को शांति का संदेश गया। बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो यह हमारी कोशिश है। हर हालत में ज्ञान प्राप्ति के लिए यहां व्यवस्था खड़ी करनी है। पुलिस कर्मियों के इलाज के लिए कैशलेस चिकित्सा की व्यवस्था सुनिश्चित हो। साथ ही पुलिसकर्मियों के बच्चों को भी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध हो इसके लिए व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। इससे संबंधित जो भी प्रस्ताव है उसे लाएं, कैबिनेट में पास किया जाएगा। हमें बेहतर चिकित्सा सुविधा के साथ-साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा भी लोगों को उपलब्ध करानी है।

CM Bihar Police 3 22Scope News

‘पुलिसकर्मियों के कैशलेश चिकित्सा के लिए जितने पैसे की आवश्यकता होगी’

उन्होंने कहा कि पुलिसकर्मियों के कैशलेश चिकित्सा के लिए जितने पैसे की आवश्यकता होगी उसकी व्यवस्था की जाएगी। पुलिसकर्मियों को किसी प्रकार के चिंता करने की आवश्यकता नहीं है सरकार पूरी तरह से आपके साथ है, आपको हरसंभव सुविधा मुहैया कराई जाएगी। वर्ष 2005 से आपके बल पर ही बिहार में सुशासन स्थापित है। जब सुशासन स्थापित रहेगा तभी उद्योग धंधे भी यहां बड़ी संख्या में स्थापित होंगे। बिहार में सड़क, बिजली, पेयजल सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं लोगों को पहुंचाई जा रही है उसे और आगे बढ़ाया जा रहा है।

CM Bihar Police 4 22Scope News

मुख्यमंत्री ने कहा- बिहार पुलिस में अभी महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 हजार से अधिक है जो देश में सर्वोच्च है

मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार पुलिस में अभी महिला पुलिस कर्मियों की संख्या 30 हजार से अधिक है जो देश में सर्वोच्च है। देश के किसी भी राज्य में महिला पुलिसकर्मियों की संख्या उतनी नहीं है जितनी बिहार में है। महिला पुलिस कर्मियों की संख्या निरंतर बढ़ रही है। हमने वित्त मंत्री के तौर पर 3,17,000 करोड़ रुपए का बिहार का बजट पेश किया था इस बार बिहार का बजट 3,47,000 करोड़ रुपए का बजट वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने पेश किया है। यदि बिहार के बजट में हमारा हिस्सा 60 से 70 हजार करोड़ होता है तो हमें राजस्व संग्रह के लिए भी व्यवस्था मजबूत करनी होगी। उद्योग धंधे बढ़ाने होंगे।

CM Bihar Police 5 22Scope News

बिहार में उद्योग धंधे लग रहे हैं उसे और तेज गति से आगे बढ़ाना है – मुख्यमंत्री

बिहार में उद्योग धंधे लग रहे हैं उसे और तेज गति से आगे बढ़ाना है। हमारा लक्ष्य है कि 20 नवंबर 2026 तक पांच लाख करोड़ रुपए का निवेश बिहार में हो और यह धरातल पर उतरे। बिहार में बाजार भी उपलब्ध है। मैं राज्य का वित्त मंत्री रहते हुए जीएसटी का संयोजक भी रहा हूं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में चार तरह के स्लैब थे जिसे घटकर दो तरह का किया गया। देश की जनसंख्या 140 करोड़ है जबकि बिहार की जनसंख्या 14 करोड़ है। इतनी घनी आबादी किसी भी देश में नहीं है। वर्ष 2000 में जब बिहार से झारखंड अलग हुआ तो यहां के लोग काफी चिंतित थे। हमारी आबादी झारखंड से दोगुना, उड़ीसा से तीन गुणा और पश्चिम बंगाल से भी अधिक है। पुलिस के सहयोग से ही सुशासन स्थापित है और समृद्धि का रास्ता सुशासन से ही संभव है हमें ऐसी व्यवस्था खड़ी करनी है कि बिहार में अधिक से अधिक उद्योग धंधे स्थापित हों और निवेशक बिहार के प्रति आकर्षित हों।

मुख्यमंत्री ने कहा- सुशासन स्थापित करने में सभी पुलिसकर्मी एकजुटता के साथ सहयोग करें

मुख्यमंत्री ने कहा कि सुशासन स्थापित करने में सभी पुलिसकर्मी एकजुटता के साथ सहयोग करें। आपके परिजनों की सुविधा और सुरक्षा सरकार का दायित्व है बिहार के सभी 40 पुलिस लाइनों में अच्छे स्कूल खोलने का निर्देश दिया गया है। मैं बैंक ऑफ बड़ौदा और बिहार पुलिस को बधाई देता हूं कि उन्होंने इस प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन किया है। सीडी रेशियो भी चिंता का सबब है। बैंक ऑफ बड़ौदा का सीडी रेशियो 28 प्रतिशत से बढ़कर 59 प्रतिशत पर पहुंचा है इसे हंड्रेड परसेंट तक अचीव करना है। बिहार का पैसा बिहार के लोगों को ही देना है। जो लोग पैसा जमा करते हैं उन्हें हंड्रेड परसेंट राशि भी मिले, यह बैंक की कोशिश होनी चाहिए।

CM Bihar Police 22Scope News

CM सम्राट के साथ कई वरीय अधिकारी रहे मौजूद

कार्यक्रम को गृह विभाग के अपर मुख्य सचिव अरविंद कुमार चौधरी, पुलिस महानिदेशक विनय कुमार, पुलिस महानिदेशक, बजट, अपील एवं कल्याण संजय सिंह व बैंक ऑफ बड़ौदा के महाप्रबंधक सुब्रत कुमार स्वाई ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री के सचिव लोकेश कुमार सिंह, महानिदेशक, निगरानी जितेंद्र सिंह गंगवार, महानिदेशक, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस जितेंद्र कुमार, महानिदेशक, अभियान कुंदन कृष्णन सहित अन्य वरीय अधिकारी, पुलिसकर्मी एवं दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिजन मौजूद थे।

यह भी पढ़े : मुख्यमंत्री ने कहा- कांवरियों को किसी प्रकार की कठिनाई न हो, यह सुनिश्चित करें

Highlights

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री ने छोड़ा...

Dharmendra Pradhan Resigns: NEET-UG परीक्षा में गड़बड़ियों को लेकर देश भर में चल रहे विवाद के बीच, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने अपने...

NEET विवाद के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,...

नीट विवाद और देशभर में जारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा देशभर में नीट (NEET-UG) परीक्षा में हुई धांधली...

Fahim Khan Viral Audio: फहीम खान का कथित ऑडियो वायरल! रेलवे...

Fahim Khan Viral Audio: सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने के कुछ ही समय बाद, वासेपुर के कुख्यात गैंगस्टर फहीम खान से जुड़ा एक नया विवाद...