खुशखबरी : Gaya शहरवासी अब जल्द ही मेट्रो ट्रेन पर करेंगे यात्रा

गया : पटना के बाद अब गया में भी जल्द मेट्रो ट्रेन पर शहरवासी यात्रा कर पाएंगे। इसको लेकर तैयारी भी पूरी की जा रही है। डीपीआर भी बनाया जा रहा है। मेट्रो ट्रेन शुरू हो जाने से पर्यटन को कभी बढ़ावा मिल सकता है। इसी को लेकर गया समाहरणालय में पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार के नेतृत्व में एक विशेष बैठक हुई। इस बैठक में सभी दलों सभी सामाजिक कार्यकर्ताओं, मेयर सहित जनप्रतिनिधि व मीडिया गण को भी सुझाव लिया गया। वहीं सभी ने मेट्रो ट्रेन पर सहमति दिया गया। वहीं प्रथम फेज में आठ हजार करोड़ रुपए की लागत से 20 किलोमीटर मेट्रो ट्रेन दौड़ेगी। हालांकि 36 किलोमीटर मेट्रो ट्रेन पर आने वाले दिनों में सफर कर पाएंगे।

पर्यावरण मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने कहा कि प्रथम पेज में 20 किलोमीटर आठ हजार करोड़ की लागत से बनाया जाएगा। जिसका डीपीआर भी तैयार हो रही है। इसके लिए आज सभी दलों के सभी जनप्रतिनिधि व सामाजिक कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया गया। गया, बोधगया, विष्णुपद और गया एयरपोर्ट की जगह पर यह मेट्रो ट्रेन जाएगी। जहां कम समय में यात्री अपने गंतव्य की ओर जा सकेंगे। साथ ही गया के विकास के लिए सबसे बड़ा योगदान होगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विष्णु पद भी काशीकोरी डोर की तरह बनाया जा रहा है। वहीं मंत्री ने सीएम नीतीश कुमार के इस पहल पर धन्यवाद भी दिया। उन्होंने कहा कि पटना में भी जल्द मेट्रो सेवा शुरू हो रही है। इसके बाद प्रथम फेज में गया में भी मेट्रो ट्रेन का जल्द शुरुआत होगा।

यह भी पढ़े : गया के SSP आशीष भारती ने लॉन्च की 20 मोटरसाइकिलों की ‘क्विक रिस्पांस टीम’

यह भी देखें :

आशीष कुमार की रिपोर्ट

BIADA MD Navin Kumar: BIADA के नए MD नवीन कुमार ने...

BIADA MD Navin Kumar: बिहार औद्योगिक क्षेत्र विकास प्राधिकार यानी BIADA को नया प्रबंध निदेशक मिल गया है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी नवीन कुमार...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार भवन उपविधि-2026 का प्रारूप तैयार, अब...

Bihar Building Bylaws 2026: बिहार में शहरी क्षेत्रों के सुनियोजित विकास और भवन निर्माण से जुड़ी प्रक्रियाओं को आसान बनाने की दिशा में सरकार...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड को 22 हजार करोड़ के नुकसान का...

Jharkhand Revenue Collection: झारखंड में राजस्व संग्रह को लेकर वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने शुक्रवार को सरकार की स्थिति और आगामी लक्ष्य को लेकर...