2025 Election में एक बार फिर बनेगी नीतीश के नेतृत्व में सरकार, संजय झा ने दावा करते हुए कहा…

पटना: जदयू प्रदेश कार्यालय में रविवार को मिलन समारोह आयोजित की गई। मिलन समारोह में पटना हाई कोर्ट के अधिवक्ता डॉ आनंद कुमार, महिला विकास मंच की राष्ट्रीय संरक्षक बीना मानवी ने अपने समर्थकों के साथ जदयू की सदस्यता ली। इस दौरान जदयू के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा, राष्ट्रीय महासचिव मनीष वर्मा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, बिहार सरकार में मंत्री श्रवण कुमार और शीला मंडल ने सभी को सदस्यता दिलाई।

इस दौरान कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने कहा कि इन लोगों के पार्टी में आने से निश्चित रूप से पार्टी मजबूत होगी। उन्होंने कहा कि यह 2025 में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारी की तरह है। हमलोग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में काम कर रहे हैं और बिहार में विकास लगातार जारी है। नीतीश कुमार एक ऐसी सख्शियत हैं जिनके विकास कार्यों पर अगर फिल्म या किताब लिखी जाए तो कम से कम 20 किताब लिखना पड़ेगा। नीतीश कुमार का एक एक काम ही एक चैप्टर है।

2 26 22Scope News
मिलन समारोह में उपस्थित कार्यकर्ता

लोकसभा चुनाव के दौरान भी विपक्ष ने कई तरह की भ्रांतियां फैलाई कि संविधान खतरे में है, एनडीए सरकार में आरक्षण खत्म हो जायेगा। तमाम भ्रांतियों के बावजूद राज्य की जनता ने नीतीश कुमार भरोसा जताया कि नीतीश कुमार हैं तो बिहार में कुछ भी गलत नहीं हो सकता है। हमने लोकसभा में अधिकाधिक सीटें जीती और अब राज्य के साथ ही देश का विकास तेज गति से हो रहा है।

संजय झा ने कहा कि पूरा देश दुनिया जनता है कि नीतीश कुमार का दूसरा नाम ही विकास है। वहीं शराबबंदी के बाजवूद जहरीली शराब से लोगों के मौत मामले में संजय झा ने कहा कि यह बहुत ही दुखद है नहीं होना चाहिए लेकिन अगर आप देखें तो जहां शराबबंदी नहीं है वहां भी इस तरह की घटनाएं घटती है।हालांकि बिहार में इस घटना पर राज्य सरकार गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें-  Imamganj से मांझी की बहू के चुनाव लड़ने पर मीसा भारती ने कहा हो सकता है…, शराबबंदी और सीएम नीतीश के बारे में…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Election Election Election Election Election

Election

JioHome Offer: 30 और 100 Mbps प्लान पर 1 साल Amazon...

JioHome के 30 और 100 Mbps 3-in-1 प्लान ग्राहकों को एक साल Amazon Prime Lite मुफ्त मिलेगा। नए और मौजूदा ग्राहकों को बिना अतिरिक्त...

Jharkhand Congress: योगेंद्र साव को फिर कारण बताओ नोटिस, तीन दिन...

झारखंड कांग्रेस की अनुशासन समिति ने पूर्व मंत्री योगेंद्र साव को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। उन्हें तीन दिन में लिखित जवाब और...

Bank Strike 2026: 26 से 30 सितंबर तक लगातार पांच दिन...

सितंबर के अंत में बैंकिंग सेवाएं लगातार पांच दिन प्रभावित रह सकती हैं। 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया...