Best GPS in Jharkhand
Advertisment

राज्यपाल ने 4 Universities में की कुलपति की नियुक्ति, नोटिफिकेशन जारी…

पटना: बिहार के राज्यपाल ने बिहार में पदभार संभालते ही एक्शन लेना शुरू कर दिया है। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने चार विश्वविद्यालयों में नए कुलपति की नियुक्ति की है। राज्यपाल ने रविन्द्र कुमार को नालंदा खुला विश्वविद्यालय, इन्द्रजीत सिंह को बिहार पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, संजय कुमार को मुंगेर विश्वविद्यालय और विवेकानंद सिंह को पूर्णिया विश्वविद्यालय का कुलपति बनाया है। मामले में राजभवन के प्रधान सचिव रोबर्ट एल चोंग्थू ने नोटिफिकेशन जारी किया है।

नोटिफिकेशन के अनुसार नवनियुक्त सभी कुलपति का कार्यकाल तीन वर्षों का होगा। बता दें कि गुरुवार की सुबह राज्यपाल से मुलाकात करने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पहुंचे थे। अब कयास लगाया जा रहा है कि नीतीश कुमार से परामर्श लेने के बाद राज्यपाल ने यह फैसला लिया है और फिर राजभवन से सभी चार विश्वविद्यालयों के कुलपति के नियुक्ति का नोटिफिकेशन जारी किया गया है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-    RLJP अध्यक्ष दही चूड़ा खाने के लिए बुलाएँगे लालू-नीतीश समेत तेजस्वी को, चिराग के सवाल पर…

Universities Universities

Universities

भोजपुर में बड़ी कार्रवाई, ट्रक से 8 हजार लीटर से अधिक...

भोजपुर : भोजपुर के जिला पदाधिकारी तनय सुल्तानिया के निर्देश पर मद्य निषेध विभाग द्वारा जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार छापेमारी और...

गंडक नहर से मिला वृद्ध महिला का शव, 2 दिनों से...

गोपालगंज : गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के सुंदरपट्टी टीओपी के समीप गंडक नहर से शनिवार को एक वृद्ध महिला का शव मिलने...

पटना सिटी में भारी मात्रा में नशीली इंजेक्शन व कफ सिरप...

पटना सिटी : पटना सिटी क्षेत्र के सुलतानगंज थाना अंतर्गत खान मिर्जा मोहल्ले में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते...