एचईसी मुख्यालय के समक्ष कर्मियों का महाजुटान 17 को

रांची. एचईसी कर्मियों की मांगों को लेकर अब आरपार की लड़ाई लड़ी जायेगी. भारी उद्योग मंत्रालय व प्रबंधन पिछले दो वर्षों से एचइसी कर्मियों को सिर्फ आश्वासन ही दे रहे हैं.

उक्त बातें एचईसी बचाओ मजदूर जन संघर्ष समिति की आमसभा में हरेंद्र प्रसाद यादव ने कही. उन्होंने कहा कि 17 जनवरी को सुबह 10.00 बजे एचइसी मुख्यालय के समक्ष कर्मियों का महाजुटान होगा और उसी दिन से मजदूर कैंटीन चालू की जायेगी.

आमसभा शनिवार को एफएफपी शेड के पास दिन के 1.00 बजे हुई. आमसभा में बकाया वेतन भुगतान, ठेका मजदूरों का कॉन्ट्रैक्ट रिन्युअल, बोनस भुगतान, कैंटीन चालू करने सहित अन्य

मुद्दों पर चर्चा की गयी. निर्णय लिया गया कि 16 जनवरी को एफएफपी शेड में मोर्चा के अन्य घटक दलों के साथ दोपहर 1.00 बजे बैठक होगी.

वहीं, 17 जनवरी को सुबह 10.00 बजे से एचइसी मुख्यालय के समक्ष कर्मियों का महाजुटान होगा और उस दिन से ही मजदूर कैंटीन चालू की जायेगी.

एचड़सी ऑफिसर्स एसोसिएशन भी आंदोलन करेगा एचइसी ऑफिसर्स एसोसिएशन 16 जनवरी को आकस्मिक अवकाश पर रहते हुए मुख्यालय का घेराव करेगा.

उक्त निर्णय शनिवार को एसोसिएशन की बैठक में लिया गया. एसोसिएशन ने सीएमडी सहित अन्य निदेशकों को पत्र लिख कर सात दिनों का अल्टीमेटम दिया था.

Anand Mahindra Bihar Visit: सम्राट चौधरी के निमंत्रण पर आनंद महिंद्रा...

 आनंद महिंद्रा ने बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के संदेश का जवाब देते हुए बिहार संग्रहालय की सराहना की और बिहार आने का निमंत्रण...

Giridih Naxal Search Operation: पारसनाथ पहाड़ी से भारी मात्रा में विस्फोटक...

गिरिडीह के पारसनाथ पहाड़ी क्षेत्र में पुलिस और CRPF के संयुक्त सर्च ऑपरेशन में 494 जिलेटिन रॉड, कॉर्डेक्स वायर और डेटोनेटर समेत भारी मात्रा...

Jharkhand News: झारखंड आंदोलनकारियों और परिजनों को मिलेगी पेंशन, सरकार ने...

झारखंड सरकार ने आंदोलनकारियों और उनके परिजनों की पेंशन व अन्य सुविधाओं के लिए 7.66 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। राशि डीबीटी के जरिए...