Gumla Accident : भीषण सड़क हादसे में एक ही परिवार के तीन लोगों ने गंवाई जान…

Gumla Accident : गुमला के सदर थाना क्षेत्र में एक भीषण सड़क दुर्घटना घटी है जिसमें एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। मृतको में शनिचर बड़ाइक उसकी पत्नी रोहिता बड़ाइक व बहन सालो देवी शामिल हैं। पुलिस में मौके पर पहुंचकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया।

Gumla Accident : तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में मारी टक्कर, हाइवा ने पीछे से कुचला

घटना सदर थाना क्षेत्र के तसेरा मोड़ की बताई जा रही है। मिली जानकारी के मुताबिक एक बाइक पर सवार होकर तीनो वापस मुरकुंडा की ओर जा रहे थे इसी दौरान तेज रफ्तार स्कूटी ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद बाइक सवार तीनों लोग सड़क पर जा गिरे।

इसी दौरान पीछे से आ रहे एक हाइवा वाहन ने तीनो को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद मौके पर ही शनिचर बड़ाइक और उसकी बहन सालो देवी की मौत हो गई वहीं गंभीर रुप से घायल रोहिता को स्थानीय लोगों ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया जहां इलाज के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया।

Bihar Industrial Development: ग्लोबल समिट में बिहार ने दिखाई औद्योगिक ताकत,...

Bihar Industrial Development, पटना: बिहार सरकार राज्य में औद्योगिक विकास को गति देने के लिए निवेश-अनुकूल कारोबारी माहौल और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस पर...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan: बाढ़ के बीच गांव पहुंची सरकार,...

Bihar Flood Shivraj Singh Chouhan, वैशाली: बिहार में बाढ़ की गंभीर स्थिति के बीच बाढ़ प्रभावित इलाकों में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और केंद्रीय कृषि...

Bihar Brick Kiln OTS: ईंट भट्ठा कारोबारियों को ब्याज के बोझ...

Bihar Brick Kiln OTS, पटना: बिहार में वर्षों से बकाया राशि और उस पर बढ़ते ब्याज के कारण आर्थिक दबाव झेल रहे ईंट भट्ठा...