Gumla : बजरंग दल की साहसिक यात्रा गुमला नगर में बाइक रैली और दुकान बंदी का आह्वान

Gumla : गुमला नगर में बजरंग दल द्वारा आयोजित साहसिक यात्रा के संदर्भ में एक भव्य बाइक रैली का आयोजन किया गया। यह रैली मां दूधेश्वरी धाम से शुरू होकर गुमला के विभिन्न प्रमुख स्थानों से होते हुए हनुमान मंदिर बस डिपो दुंदुरिया में समाप्त हुई। रैली में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया और ‘जय श्री राम’, ‘जय श्री कृष्णा’, और ‘हर हर महादेव’ के नारे लगाते हुए गुमला नगर को गुंजायमान किया।

Gumla : कल निकलेगी साहसिक यात्रा

बाइक रैली के दौरान, बजरंग दल ने सभी हिंदुओं से अपील की कि 5 जनवरी को अपनी दुकानों को बंद रखें और इस साहसिक यात्रा में शामिल हों। इस दिन गुमला के सभी दुकानदारों ने इस आह्वान का समर्थन किया है और यह सुनिश्चित किया है कि सभी दुकानें बंद रहेंगी। 5 जनवरी को होने वाली इस साहसिक यात्रा का कार्यक्रम लिप्टिस बगीचा लक्ष्मण नगर से शुरू होगा और हनुमान मंदिर बस डिपो दुंदुरिया में महा भंडारा एवं मंचीय कार्यक्रम के साथ समाप्त होगा।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बजरंग दल प्रांत के संयोजक रंगनाथ महतो जी होंगे। इस आयोजन में कई गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति भी होगी, जिनमें अजय सिंह राणा, मनीष बाबू, मुकेश सिंह, संतोष यादव, रविंद्र सिंह और अन्य कार्यकर्ता शामिल हैं।बजरंग दल की ओर से यह रैली और कार्यक्रम गुमला की हिंदू एकता और साहस को प्रदर्शित करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Ranchi RIMS-2: 2800 बेड के रिम्स-2 को लेकर बड़ी तैयारी, पर्यावरण...

Ranchi RIMS-2: राजधानी रांची के कांके-नगड़ी क्षेत्र में प्रस्तावित 2800 बेड के ‘रिम्स-2’ मल्टी स्पेशियलिटी टीचिंग हॉस्पिटल सह मेडिकल कॉलेज के निर्माण को लेकर...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज पर CM सम्राट चौधरी का संदेश,...

Haritalika Teej 2026: हरितालिका तीज के पावन अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रदेशवासियों को बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। मुख्यमंत्री ने...

FJCCI Election Result 2026: FJCCI चुनाव में बड़ा उलटफेर नहीं, मुकेश...

FJCCI Election Result 2026, रांची: फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज (FJCCI) सत्र 2026-2027 के चुनाव परिणाम सामने आने के बाद नई...