Gumla : सशस्त्र सीमा बल ने खोला मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र, कुल 8 लोग होंगे प्रशिक्षण में शामिल

Gumla : गुमला जिले के चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थिति एस एस बी कैंप में सशस्त्र सीमा बल (SSB) की 32वीं बटालियन ने सिलम गुमला में मानव संसाधन विकास कार्यक्रम के तहत एक मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र का उद्घाटन किया। इस प्रशिक्षण केंद्र का उद्देश्य स्थानीय युवाओं को ड्राइविंग कौशल में प्रशिक्षित करना है।

चैनपुर प्रखंड से 8 चयनित व्यक्तियों को इस कार्यक्रम में शामिल करने के लिए सिलम गुमला भेजा जाएगा। यह पहल न केवल युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है। सशस्त्र सीमा बल के इस कार्यक्रम से स्थानीय समुदाय में उत्साह है और उम्मीद की जा रही है कि इससे क्षेत्र में ड्राइविंग कौशल में सुधार और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

मौके में प्रखंड विकास पदाधिकारी यादव बैठा,जिप सदस्य मेरी लकड़ा, मुखिया शोभा देवी, चैनपुर सर्किल इंपेक्ट महेंद्र करमाली, चैनपुर थाना प्रभारी कुन्दन चौधरी, कमांडेंट चंद्रजीत सिंह, एसएसबी के डिप्टी कलेक्टर दिपज्योति,एसएसबी सब इंस्पेक्टर रवि कुमार धनका मौजूद रहे।

गुमला चैनपुर से सुंदरम केसरी की रिपोर्ट—

Thailand Delegation Bihar Tourism: थाईलैंड का 28 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल पहुंचा बिहार,...

Thailand Delegation Bihar Tourism, पटना: बिहार पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित फैम टूर ‘लोटस ट्रायंगल—ट्रैवल टू लैंड ऑफ एनलाइटनमेंट’ के तहत थाईलैंड से...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh: पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह,...

Lav Kush Pratibha Samman Samaroh, पटना: राजधानी पटना में लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी...

Samrat Chaudhary Developed Bihar: लव-कुश प्रतिभा सम्मान समारोह में मुख्यमंत्री ने...

Samrat Chaudhary Developed Bihar, पटना: सम्राट अशोक कन्वेंशन केंद्र स्थित बापू सभागार में रविवार को “विकसित बिहार: नींव से निर्माण तक” महामंथन सह लव-कुश...