‘मछली-भात’ खाकर सोया परिवार, सुबह गांव में मच गया कोहराम

गिरिडीह : देवरी थानाक्षेत्र के पकाबाद गांव में कोहराम मचा हुआ है. पूरा गांव सदमें में है. मामला सामने आते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और छानबीन शुरू कर दी. बीती रात 80 साल के कुल्लू राणा के घर मछली आया. पूरा परिवार मछली भात खाकर सो गया. सुबह हुई तो रोजाना की भांति चहल-पहल शुरू हो गई, लेकिन कुल्लू राणा के घर में सन्नाटा पसरा रहा. काफी देर तक जब लोग सोकर नहीं उठे तो पड़ोसियों को शंका हुई और वो जगाने पहुंच गए. काफी कोशिशों के बावजूद जब लोग नहीं उठे तो पड़ोसियों ने आवाज देकर दूसरे लोगों को बुलाया. इसके बाद परिवार के सभी सदस्यों को पास स्वास्थ्य केंद्र देवरी लाया गया, जहां पर कुल्लू राणा और विपिन कुमार को मृत घोषित कर दिया गया. बाकी लोगों की बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया. मामला विषाक्त भोजन का बताया जा रहा है. मृतकों में आठ वर्षीय बिपिन राणा और 80 वर्षीय कुल्लू राणा शामिल हैं. दोनों पोता-दादा हैं. छह लोग गंभीर रूप से बीमार हैं. सभी मृतक और बीमार एक ही परिवार के हैं. बीमारों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है.  इस घटना से शुक्रवार तड़के से ही गांव में मातम पसरा हुआ है.

रिपोर्ट : आशुतोष

मछली खाने और खरीदने जा रहे हैं अम्बा बाजार तो रहिये सावधान

JPSC JSSC Protest: 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं...

 JPSC JSSC भर्ती परीक्षा विवाद को लेकर 21 अगस्त के बवाल में 15 छात्र नेताओं पर FIR दर्ज हुई है। मंच ने पुलिस की...

Jharkhand Property Tax: नगर निकायों में टैक्स वसूली ठप, 2500 कर्मचारी...

झारखंड के नगर निकायों में मंगलवार से प्रॉपर्टी टैक्स, वाटर यूजर चार्ज और ट्रेड लाइसेंस फीस की वसूली ठप हो जायेगी। करीब 2500 कर्मचारी...

Jharkhand High Court: 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा पर फैसला 29 अगस्त...

 झारखंड हाइकोर्ट ने प्रशिक्षित माध्यमिक आचार्य संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा के 2819 अभ्यर्थियों की पुनर्परीक्षा से जुड़ी याचिका पर फैसला सुरक्षित रख लिया है।Jharkhand High...