Advertisment

हटिया डीएसपी करेंगे विजय हांसदा केस का अनुसंधान

रांची: साहिबगंज के बड़हरवाट टोल प्लाजा टेंडर विवाद की जांच हटिया डीएसपी प्रमोद कुमार मिश्रा करेंगे। अवैध खनन के विरुद्ध पहले केस कराने वाले और फिर बाद में अपने बयान से मुकरने वाले साहिबगंज निवासी विजय हांसदा ने 17 अगस्त 2023  को  धुर्वा थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

इस केस के अनुसंधान का प्रभार प्रमोद कुमार मिश्रा ने ले लिया है। इससे पहले मामले में अनुसंधान धुर्वा थाना के पुलिस अवर निरीक्षक मदन कुमार महतो कर रहे थे। मदन कुमार महतो से प्रमोद मिश्रा ने 13 फरवरी को अनुसंधान का प्रभार ले लिया है। विजय हांसदा का मामला भी चर्चा में रहा है।

हांसदा ने अशोक यादव व मुकेश यादव के विरुद्ध भादवि की धारा 341, 506, 34 और एसटी एससी एक्ट की धारा 3(1) (आर), 3(1) (एस) के तहत धुर्वा थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।

जिसमें बताया था कि 16 अगस्त 2023 की दोपहर करीब 12 बजे वे हाईकोर्ट पहुंचे थे। वे एक नंबर ब्लॉक के कैंटीन में अपनी पत्नी के साथ खड़े थे। उसी समय अशोक यादव और मुकेश यादव वहां पहुंचे। उन्हें घेरकर वे लोग धमकी देने लगे कि यहां क्या करने आया है। तुमको जेल में डालेंगे और रास्ते में पीटेंगे।

इस घटना की जानकारी विजय हांसदा ने अपने वकील सुधांशु शेखर चौधरी को दी। सुधांशु ने उन लोगों को डांटा कि मेरे क्लाइंट को क्यों धमका रहे हो, तब वे लोग वहां से गए।

महीनों ड्यूटी से गायब ANM को मिलता रहा वेतन, करीब 6...

कटिहार : कटिहार से बड़ी खबर सामने आई है, जहां स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। कदवा प्रखंड के दुर्गागंज...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: राधा गोविंद विश्वविद्यालय में भारतीय ज्ञान...

Radha Govind University Sanskrit Seminar: गुरुवार को राधा गोविंद यूनिवर्सिटी के कॉन्फ्रेंस हॉल में 'भारतीय ज्ञान परंपरा और संस्कृत का उत्थान' विषय पर एक भव्य...

2 अगस्त को श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में मुख्यमंत्री के 100 दिन...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के 100 दिन पूरे होने के अवसर पर दो अगस्त 2026 को पटना स्थित श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल में अभिनंदन...