Hatiya DSP: अंश अंशिका की Safe Recovery पर हटिया DSP PK Mishra का बड़ा बयान, रजरप्पा मंदिर में मांगी मन्नत हुई पूरी

रांची में लापता अंश अंशिका की सकुशल बरामदगी के बाद हटिया DSP PK Mishra भावुक हुए। अयप्पा मंदिर में मन्नत और पुलिस ऑपरेशन की पूरी कहानी।


Hatiya DSP : रांची के धुर्वा इलाके से लापता हुए मासूम भाई बहन अंश और अंशिका के सकुशल मिलने के बाद पूरे झारखंड में राहत और खुशी का माहौल है। करीब दस दिन तक चले इस हाई प्रोफाइल सर्च ऑपरेशन के बाद रामगढ़ के छतरपुर इलाके से दोनों बच्चों को बरामद किया गया। इसके बाद हटिया डीएसपी पीके मिश्रा का पहला बयान सामने आया, जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं और पुलिस पर बने भारी दबाव को खुलकर साझा किया।

  • अंश और अंशिका दस दिनों बाद रामगढ़ के छतरपुर से सकुशल बरामद

  • हटिया DSP PK Mishra ने  रजरप्पा मंदिर में मांगी थी बच्चों की सलामती की मन्नत

  • पुलिस पर भारी दबाव के बावजूद लगातार चलती रही खोजबीन

  • मानव तस्करी गिरोह की भूमिका की जांच तेज

  • डीजीपी स्तर पर पूरे ऑपरेशन का खुलासा होने की तैयारी


Hatiya DSP: एसएसपी आवास में भावुक दिखे हटिया DSP

एसएसपी आवासीय परिसर में जब अंश और अंशिका अपने पिता से मिले तो वह दृश्य बेहद भावुक था। दोनों बच्चे मुस्कुराते हुए सुरक्षित नजर आए। हटिया डीएसपी पीके मिश्रा भी वहां मौजूद थे और उनके चेहरे पर गहरी राहत साफ दिख रही थी। उन्होंने कहा कि बीते कई दिनों से पुलिस पर जनता और मीडिया का जबरदस्त दबाव था, लेकिन पूरी टीम लगातार मेहनत कर रही थी।

पीके मिश्रा ने कहा कि पुलिस का काम सिर्फ कानून व्यवस्था संभालना नहीं बल्कि जनता के विश्वास को बनाए रखना भी है। इस मामले में उन्हें हर पल यही चिंता थी कि दोनों मासूमों को सुरक्षित कैसे लौटाया जाए।

Hatiya DSP: अयप्पा मंदिर में मांगी मन्नत

डीएसपी पीके मिश्रा ने बताया कि बच्चों के सुरक्षित मिलने की उम्मीद में वे रोज प्रार्थना कर रहे थे। उन्होंने कहा कि वह  रजरप्पा मंदिर मंदिर गए थे और भगवान से यही प्रार्थना की थी कि या तो बच्चों को सकुशल बरामद करा दिया जाए या फिर उन्हें इस जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया जाए।

उन्होंने भावुक होकर कहा कि ईश्वर पर उनका पूरा भरोसा था और आज वही भरोसा सच्चाई में बदल गया। बच्चों के मिलने के बाद वे फिर से अयप्पा मंदिर जाकर धन्यवाद देने की तैयारी कर रहे हैं।

Hatiya DSP: मानव तस्करी की आशंका पर जांच तेज

पुलिस सूत्रों के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़ के छतरपुर में एक दंपती के साथ रह रहे दोनों बच्चों की पहचान हुई। मकान मालिक ने बताया कि आरोपी खुद को पति पत्नी बताते थे और बच्चों को अपना बताते हुए किराए पर कमरा लिया था।

स्पेशल ब्रांच की ओर से पहले ही मानव तस्करी गिरोह को लेकर अलर्ट जारी किया गया था। पुलिस अब इस एंगल से भी जांच कर रही है कि क्या बच्चों को राज्य से बाहर ले जाने की योजना थी या यह कोई संगठित गिरोह की साजिश थी। डीजीपी तदासा मिश्रा द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में पूरे नेटवर्क और आरोपियों की भूमिका पर विस्तृत जानकारी दी जाएगी।

Saffrn

Trending News

Khunti PLFI Arrest: खूंटी में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, PLFI के...

 झारखंड के खूंटी जिले में पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर PLFI के दो उग्रवादियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से देसी तमंचा और...

Jharkhand CID: फॉरेक्स Trading Fraud में CID की बड़ी कार्रवाई, 8.52...

 झारखंड CID ने फॉरेक्स ट्रेडिंग के नाम पर 8.52 करोड़ रुपये की साइबर ठगी मामले में यूपी के मिर्जापुर से आरोपी को गिरफ्तार किया।Jharkhand...

अपनी मांगों को लेकर सफाई कर्मियों ने किया हड़ताल

मोतिहारी : मोतिहारी जिले के पकड़ीदयाल नगर पंचायत के सभी सफाई कर्मियों ने पकड़ीदयाल नेहरु चौक पर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल किया। वहीं...

मधेपुरा में फिल्मी अंदाज में किडनैपिंग फेल, फिरौती लेने पहुंचे बदमाश...

मधेपुरा : बिहार के मधेपुरा से एक सनसनीखेज अपहरण कांड सामने आया। जहां दिनदहाड़े दो युवकों का किडनैप कर बदमाशों ने परिवार से फिरौती...

पटना में TRE-4 को लेकर माले का प्रदर्शन, CM सम्राट का...

पटना : पटना के पीजीओ गोलंबर पर TRE-4 भर्ती प्रक्रिया को लेकर माले कार्यकर्ताओं और छात्रों ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान बिहार...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img