Hazaribagh : हजारीबाग के शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में बरही विधायक उमाशंकर अकेला अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठ गए।
ये भी पढ़ें- Mainhart scandal : याचिका खारिज होने के बाद भड़के सरयू राय, कहा-कराउंगा केस दर्ज…
इस दौरान उन्होंने अस्पताल प्रबंधन पर अनिमियत्ता का आरोप लगाते हुए नारेबाजी कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि इस अस्पताल में इलाज के लिए दूर-दूर से गरीब लोग आते हैं पर यहां की व्यवस्था की वजह से सभी को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
अपनी ही सरकार में नहीं सुनने का लगा रहे हैं आरोप
यहां डॉक्टर कब आते है कब जाते हैं पता ही नहीं चलता है। मरीज अपना इलाज कराने के लिए अस्पताल में दर-दर की ठोकरे खा रहे हैं। गरीबों को पूछने वाला यहां कोई नहीं है।
ये भी पढ़ें- Hemant Soren : इनकी चाल को समझने में थोड़ी देर लगी, इसी कारण मुझे 5 महीना जेल में रहना पड़ा
जब इनसे जुड़ा मामले की जानकारी स्वास्थ्य मंत्री को दिया तो उधर से भी कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है। वे अपनी ही सरकार में सरकार के मंत्री का नहीं सुनने का आरोप लगा रहे हैं।
Highlights



















