पुलिस को हाथ लगी सफलता, बाइक चोर गिरोह का किया भंडाफोड़

हजारीबाग पुलिस ने बाइक चोर गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले में सक्रिय एक संगठित चोरी गिरोह का भंडाफोड़ कर दिया है. पुलिस ने विभिन्न स्थानों से कुल छह अपराधियों को गिरफ्तार किया है, जबकि इनके पास से आठ चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई है. इस सफलता की जानकारी सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अमित आनंद ने प्रेस वार्ता कर दी.

हजारीबाग  पुलिस को हाथ लगी सफलता – गुप्त सूचना आई काम

हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन को गुप्त सूचना मिली थी कि दो युवक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पेलावल ओपी क्षेत्र स्थित छड़वा डैम के पास किसी आपराधिक घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे हैं. सूचना के आधार पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छड़वा डैम के पास से मोत्सम अंसारी उर्फ गोलू और अविवकाश मलिक उर्फ अरबाज को एक चोरी की मोटरसाइकिल के साथ पकड़ लिया.

नहीं रहे पाक के पूर्व पीएम Imran Khan! धरने पर बैठीं बहनों पर कार्रवाई

गिरफ्तार आरोपियों ने दी बाइक चोर गिरोह की पूरी जानकारी

गिरफ्तार दोनों आरोपियों से गहन पूछताछ के बाद पुलिस उनकी निशानदेही पर लोहसिंघना थाना क्षेत्र स्थित झील एरिया से गिरोह के तीन अन्य सदस्यों मोहम्मद तौसीफ आलम, मोहम्मद सैफ रजा और इस्लाम अंसारी उर्फ करण को चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दबोचने में सफल रही. इसके बाद पेलावल ओपी क्षेत्र के पबरा गांव में संदीप कुमार मेहता और गौतम कुमार मेहता के घर पर छापेमारी कर कुल छह चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई. संदीप कुमार मेहता को गिरफ्तार कर लिया गया.

आरोपियों ने आरोप किया स्वीकार

पुलिस पूछताछ में सभी आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे एक संगठित गिरोह के रूप में हजारीबाग के विभिन्न थाना क्षेत्रों में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाओं को अंजाम देते थे. अब तक कुल 29 मोटरसाइकिल चोरी करने की बात सामने आई है. बरामद आठ मोटरसाइकिलों में पेलावल से दो, लौह सिंघाना से एक, सदर से दो, कोर्रा से एक, बड़ा बाजार से एक और बरही से एक शामिल है. सभी गिरफ्तार अभियुक्त हजारीबाग जिले के रहने वाले हैं। पुलिस ने सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और लोहसिंघना एवं पेलावल ओपी में अलग-अलग कांड संख्या दर्ज की गई है.

हजारीबाग से शशांक शेखर की खबर…

Gumla Minor Assault Case: मासूम के रोने की आवाज के बाद...

Gumla Minor Assault Case: झारखंड के गुमला ज़िले के घाघरा थाना क्षेत्र के एक गाँव में तीन साल की बच्ची के साथ कथित रेप का...

Dhanbad Royalty Challan Protest: आखिर रॉयल्टी चालान की नई व्यवस्था पर...

Dhanbad Royalty Challan Protest: धनबाद ज़िला कॉन्ट्रैक्टर्स एसोसिएशन ने सोमवार को नए रॉयल्टी चालान सिस्टम के ख़िलाफ़ एक दिन का विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: SIR अभियान को लेकर कांग्रेस का...

Congress SIR Review Meeting Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम जिले के बिष्टुपुर स्थित कांग्रेस तिलक लाइब्रेरी में लोकसभा क्षेत्र स्तर पर कांग्रेस पार्टी की समीक्षा बैठक हुई।...