जच्चा-बच्चा मौत मामले में DM के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की बड़ी कार्रवाई, अस्पताल हुआ सील

सीतामढ़ी : सीतामढ़ी शहर के एक निजी अस्पताल सिम्स हॉस्पिटल में जच्चा-बच्चा की मौत के मामले में डीएम रिची पांडेय ने गंभीरता से लिया है। डीएम के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने कड़ी कार्रवाई करते हुए अस्पताल को पूर्ण रूप से सील कर दिया। डुमरा पीएचसी प्रभारी डॉ. अक्षय कुमार के नेतृत्व में जांच टीम ने अस्पताल पहुंचकर इमरजेंसी, एनआईसीयू और वार्ड समेत सभी कक्षों की जांच की और अस्पताल में पाई गई। अनियमितताओं के आधार पर सीलिंग की प्रक्रिया पूरी की।

Goal 4 22Scope News

सदर SDO ने सरकारी विलचेयर पर मरीज को बाहर ले जाने और अवैध रूप से रेफर करने की जांच की 

इधर, सदर एसडीओ ने भी देर शाम अस्पताल पहुंचकर सरकारी विलचेयर पर मरीज को बाहर ले जाने और अवैध रूप से रेफर करने की जांच की। बता दें कि मेहसौल निवासी शाहिदा खातून को प्रसव पीड़ा के बाद सदर अस्पताल लाया गया था। जहां से स्थानीय दलालों ने उसे भ्रमित कर सिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। डीएम रिची पांडेय ने स्पष्ट किया है कि इस मामले में लापरवाही और दलालों की भूमिका की विस्तृत जांच की जाएगी और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़े : मां जानकी के मंदिर के लिए तैयार हुआ मास्टर प्लान, डिजाइन तैयार, नीतीश कुमार ने किया ट्वीट…

अमित कुमार की रिपोर्ट

Itki Missing Student:इटकी में स्कूल से 10 वर्षीय छात्र लापता, CCTV...

रांची के इटकी में कक्षा पांच का 10 वर्षीय छात्र शेख रेहान 11 सितंबर की शाम स्कूल से लापता हो गया। पुलिस CCTV फुटेज...

Agniveer Missing:चंडीगढ़ ड्यूटी ज्वाइन करने निकला Agniveer रहस्यमय तरीके से लापता,...

रांची का अग्निवीर रोहन भुटकुमार चंडीगढ़ कैंट में ड्यूटी ज्वाइन करने जाते समय लापता हो गया। मां ने टैक्सी चालक पर मारपीट और सामान...

Jharkhand Groundwater:झारखंड के 283 गांवों के भूजल में Fluoride की अधिकता,...

 झारखंड के सात जिलों के 283 गांवों के भूजल में फ्लोराइड की अधिकता मिली है। स्कूल स्क्रीनिंग में बच्चों में डेंटल फ्लोरोसिस के मामले...