HEC कर्मियों को राहत: इस महीने मिल सकता है एक माह का वेतन

Ranchi: हटिया प्रोजेक्ट (HEC) में कार्यरत हजारों कर्मियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हटिया प्रोजेक्ट वर्कर्स यूनियन (इंटक) और एचइसी प्रबंधन के बीच हुई बैठक के बाद यह संकेत मिले हैं कि इसी महीने कर्मचारियों को एक माह का वेतन भुगतान किया जा सकता है।

शनिवार को यूनियन की ओर से HEC के निदेशक (कार्मिक) मनोज लकड़ा के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक के बाद यूनियन के महामंत्री सह इंटक के राष्ट्रीय संगठन सचिव लीलाधर सिंह ने बताया कि प्रबंधन के साथ वार्ता सकारात्मक माहौल में हुई है और कर्मचारियों के हित में कई अहम बिंदुओं पर सहमति बनी है।

अगले सप्ताह से क्वार्टर आवंटन प्रक्रिया:

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि कर्मचारियों के लिए क्वार्टर आवंटन की प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू की जाएगी। लंबे समय से आवास की समस्या झेल रहे कर्मियों के लिए यह फैसला बड़ी राहत माना जा रहा है।

ईएमआई सीधे बैंकों को भेजी जाएगी:

प्रबंधन ने यह भी स्पष्ट किया कि जिन कर्मचारियों ने व्यक्तिगत ऋण (लोन) लिया है, उनकी ईएमआई वेतन भुगतान से पहले सीधे संबंधित बैंकों को भेजी जाएगी, ताकि कर्मचारियों को किसी तरह की वित्तीय परेशानी का सामना न करना पड़े।

एलआईसी सेटलमेंट और शिक्षा शुल्क में राहत:

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एलआईसी से जुड़े अंतिम सेटलमेंट की प्रक्रिया प्रबंधन द्वारा पूरी कराई जाएगी।
इसके अलावा प्रभात तारा स्कूल में पढ़ने वाले उन छात्रों को, जिनके पिता का एक वर्ष के भीतर निधन हो चुका है, उन्हें पहले की तरह शिक्षा शुल्क में रियायत दी जाएगी।

पे-स्लिप और कैंटीन संचालन का आश्वासन:

प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि जनवरी 2024 के वेतन के साथ कर्मचारियों को पे-स्लिप भी उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही कंपनी की आर्थिक स्थिति में आंशिक सुधार होते ही कैंटीन का संचालन भी शुरू किया जाएगा। यूनियन नेताओं का कहना है कि यदि प्रबंधन अपने वादों पर अमल करता है, तो इससे एचइसी कर्मियों की लंबे समय से चली आ रही समस्याओं को काफी हद तक राहत मिलेगी।

 

 

Bihar Solar Subsidy 2026: घर की छत पर सोलर पैनल लगाइए,...

Bihar Solar Subsidy 2026: बिहार में घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाने को प्रोत्साहित करने के लिए राज्य सरकार ने अतिरिक्त वित्तीय सहायता...

Bihar Rhino Conservation: वीटीआर में बनेगा गैंडा संरक्षण क्षेत्र, राजगीर जू...

Bihar Rhino Conservation, पटना: बिहार में गैंडा संरक्षण को चिड़ियाघरों से आगे बढ़ाकर प्राकृतिक अधिवास तक ले जाने की तैयारी तेज कर दी गई...

Bihar Flood Relief: बाढ़ के बीच बिहार ग्रामीण बैंक का बड़ा...

Bihar Flood Relief, पटना: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार ग्रामीण बैंक ने मुख्यमंत्री राहत कोष में 51 लाख...