‘हेमंत सरकार ने झारखंड को लूटा, लालू प्रसाद से लिया भ्रष्टाचार का गुरुमंत्र’ 

चतरा : बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर आज यानी आठ नवंबर को चतरा में जनसभा को संबोधित किया। बता दें कि झारखंड में दो चरणों में चुनाव होना है। पहला चरण 13 नवंबर और दूसरा चरण 20 नवंबर को होना है जबकि 23 नवंबर को मतगणना होनी है। सम्राट ने कहा कि कहा कि लालू प्रसाद से भ्रष्टाचार का गुरुमंत्र लेने वाले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने पांच साल में झारखंड को खोखला कर दिया, विकास ठप पड़ गया और घुसपैठियों ने स्थानीय नागरिकों का जीवन मुश्किल बना दिया। उन्होंने कहा कि बिहार के चर्चित चारा घोटाला में जब लालू प्रसाद को सजा हुई, तब हेमंत सोरेन ने उन्हें जेल की कठिन सजा से बचाने के लिए मेडिकल ग्राउंड पर एक अधिकारी के बंगले में रखा और यही उनकी गुरुदक्षिणा थी।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि पूरे झारखंड में एनडीए की लहर है। राज्य की जनता बदलाव के लिए उत्सुक है, इसलिए इस विधानसभा चुनाव में एनडीए प्रचंड बहुमत हासिल कर मजबूत सरकार बनाएगा। चौधरी ने चतरा और पलामू में एनडीए प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित चुनाव सभाओं में कहा कि झामुमो, कांग्रेस और राजद ने मिलकर झारखंड को लूटने में कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने पलामू जिले में हुसैनाबाद विधानसभा क्षेत्र के हरिहरगंज में एनडीए प्रत्याशी कमलेश कुमार सिंह और चतरा जिले में सिमरिया विधानसभा क्षेत्र के गिद्धौर में उज्जवल दास के समर्थन में सभाएं की।

यह भी पढ़े : जर्नादन प्रसाद के नामांकन में पहुंचे चिराग, उमड़ा जनसैलाब

यह भी देखें :

Saffrn

Trending News

Jharkhand Politics: ‘देश संविधान से चलेगा, बाबूलाल के फरमान से नहीं’...

 झारखंड की मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने सरना, डीलिस्टिंग और धर्म की राजनीति को लेकर भाजपा और RSS पर निशाना साधते हुए संविधान और...

Bihar Education Update: 211 प्रखंडों में 1 जुलाई से शुरू होगी...

 बिहार सरकार ने 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में 1 जुलाई से स्नातक पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया...

Bihar Higher Education Mission: 1 जुलाई से 211 प्रखंडों में शुरू...

बिहार सरकार ने 1 जुलाई से 211 डिग्री कॉलेज विहीन प्रखंडों में पढ़ाई शुरू कराने का निर्देश दिया। विक्रमशिला विश्वविद्यालय पुनर्स्थापना की प्रक्रिया भी...

बिहार Health Infra Boost: PPP मॉडल से ग्रीनफील्ड और ब्राउनफील्ड मेडिकल...

बिहार में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने PPP मॉडल पर मेडिकल कॉलेज विकास और रेफरल सिस्टम सुधार के...

हर घर तक शुद्ध पेयजल की निरंतर और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित...

पटना : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज लोक सेवक आवास एक अणे मार्ग स्थित 'संकल्प' सभागार में लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग की समीक्षा बैठक...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img