Ranchi : विपक्ष लगातार हेमंत सरकार को घेरने में लगी हुई है। विपक्ष लगातार हेमंत सरकार पर हमला कर रही है। इसी दौरान नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी (Amar Bauri) ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर एक विडियो जारी करते हुए कहा है कि एक तरफ जहां असम की सरकार पारा शिक्षकों को नौकरी देने जा रही है वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार यहां की पारा शिक्षकों के साथ बस मीटिंग-मीटिंग का खेला खेल रही है।
ये भी पढ़ें- Giridih : सीएम हेमंत सोरेन ने जेल में रह कर आधी आबादी के लिए मईयां योजना बनायी है-कल्पना सोरेन
Amar Bauri : नियत और नीति का फर्क देखिए
आगे उन्होने असम सीएम हेमंता बिस्वा का उदाहरण देते हुए सीएम हेमंत सोरेन को आड़े हाथों लेते हुए अमर बाउरी ने कहा कि नियत और नीति का फर्क देखिए। एक तरफ जहां हेमंता बिस्वा की असम सरकार असम में 5 सालों से सेवा दे रहे समग्र शिक्षा असम के पारा शिक्षकों को बिना परीक्षा लिये औपचारिकता के बिना नियोजित करने का फैसला लिया है।
ये भी पढ़ें- Ranchi : राजेश मुंडा गोलीबारी कांड का पर्दाफाश, इस विवाद में मारी थी गोली…
असम सरकार ने इसके लिए 35,153 पद सृजित किये हैं। वहीं दूसरी ओर हेमंत सरकार की बात करें तो वादा करने के बावजूद राज्य सरकार पर पारा शिक्षकों के साथ मीटिंग-मीटिंग खेलने का ढ़ोंग कर रही है। राज्य में सरकार पारा शिक्षकों के प्रति असंवेदनशील है। हेमंत सरकार पर मकशद सिर्फ इनको फिर से ठगना और इनका वोट हासिल करना है।



















