2 दिनों के Siwan दौरे पर हैं हाई कोर्ट के जज, जेल का किया निरीक्षण

सिवान: पटना हाई कोर्ट के जज सीवान जेल का निरीक्षण करने पहुंचे। जेल निरीक्षण के दौरान उन्होंने कैदियों की सुविधा, सुरक्षा इंतजामों और स्वच्छता व्यवस्था का गहनता से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न कक्षों का निरीक्षण करते हुए सभी व्यवस्थाओं की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को जरूरी निर्देश दिए। जज के निरीक्षण के दौरान सीवान के जिला जज, डीएम, एसपी और जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। इसके साथ ही जेल के आसपास सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम किया गया था। Siwan  Siwan  Siwan  Siwan  Siwan 

यह भी पढ़ें – Waqf के विरोध में गिरे कई नेता, मधेपुरा में राजद और सीपीआई नेता समेत कई चोटिल…

बता दें कि पटना हाइकोर्ट के जज दो दिवसीय दौरे पर सीवान में है। इसी क्रम में उन्होंने जिला न्यायालय की कार्य प्रणाली और जेल का निरीक्षण किया है। वहीं जज ने जिला कारागार में कारागार चिकित्सालय, महिला एवं पुरुष बैरक, रसोई घर समेत अन्य अहम स्थानों का निरीक्षण किया। उन्होंने कारागार में लगाये गए सीसीटीवी कैमरों की कार्यप्रणाली की भी जांच की। इसके अलावा, कारागार चिकित्सालय में भर्ती कैदियों से उनकी बीमारियों के बारे में पूछा और उनके खानपान तथा साफ-सफाई के बारे में जानकारी ली। जेल में बने हवालात, कार्यालय के स्टॉक रजिस्टर की भी समीक्षा की गई।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-   Gaya में खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तैयारी पूरी, पहुंचने लगी है टीम…

सिवान से कुमार रवि की रिपोर्ट

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन में देवघर पहुंचे मनोज...

Manoj Tiwari Baba Baidyanath Dham Visit: सावन के पवित्र महीने में बाबा बैद्यनाथ का दर्शन करने भाजपा सांसद, भोजपुरी अभिनेता एवं गायक मनोज तिवारी...

BSL PM Internship 2026: बोकारो स्टील प्लांट में Internship का सुनहरा...

BSL PM Internship 2026, बोकारो: बोकारो इस्पात संयंत्र (BSL) की ओर से प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के तीसरे चरण के तहत युवाओं के लिए...

Kishanganj Ganja Smuggling: असम से दरभंगा जा रहा था 80 किलो...

Kishanganj Ganja Smuggling: बिहार के किशनगंज जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कोचाधामन थाना क्षेत्र के...