Dhanbad : एसएसपी के नेतृत्व में पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों की हाईलेबल मीटिंग…

Dhanbad : धनबाद में संगठित अपराध के रोकथाम हेतु आज वरीय पुलिस अधीक्षक हृदीप पी जनार्दनन के नेतृत्व में एक हाईलेबल मीटिंग जिला पुलिस मुख्यालय के सभागार में सम्पन्न हुई। बैठक में धनबाद पुलिस के सभी वरीय पदाधिकारियों के साथ विभिन्न सुरक्षा एजेंसी के पदाधिकारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान जिले में सक्रिय सभी संगठित आपराधिक गिरोह की सक्रियता व पूर्व में घटित वारदातों पर चर्चा की गई।

Dhanbad : संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश

बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी संगठित आपराधिक गिरोह के खिलाफ विशेष अभियान चलाने का निर्देश दिया। एसएसपी ने विशेष अभियान के तहत सभी गिरोह से जुड़े लोगों की पहचान सुनिश्चित कर त्वरित कार्रवाई के तहत अपराधियो की गिरफ्तारी करने का निर्देश दिया। पूर्व में घटित विभिन्न वारदातों में संलिप्त फरार अपराधियों के विरुद्ध माननीन न्यायालय से आदेश प्राप्त कर कुर्की की कर्रवाई करने को कहा गया।

ये भी पढ़ें- Giridih में भाजयुमो का आक्रोश, सीएम हेमंत सोरेन का किया पुतला दहन, भारी पुलिस बल… 

बैठक के दौरान एसएसपी ने सभी पदाधिकारियों को आपस में समन्वय स्थापित कर जरूरी सुचनाएं एक दूसरे से साझा कर अपराधियो के विरुद्ध कठोर कर्रवाई करने को कहा है। एसएसपी ने कहा कि धनबाद में कानून-व्यवस्था को चुनौती देने वाले अपराधियों को किसी कीमत में बक्शा नहीं जायेगा।

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के 6 जिलों के अस्पतालों में...

Bihar District Hospital Surgery: बिहार के जिला अस्पतालों में सर्जिकल सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में स्वास्थ्य विभाग ने समीक्षा तेज कर दी...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: किसानों के लिए बड़ी खबर! फसल नुकसान...

Bihar Fasal Sahayata Yojana: बिहार के किसानों के लिए राहत की खबर है। सहकारिता विभाग के मंत्री राम कृपाल यादव ने बिहार राज्य फसल सहायता...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में कितने पद खाली?...

Bihar Home Department Recruitment: बिहार गृह विभाग में रिक्त पदों के विरुद्ध नियुक्ति प्रक्रिया को तेज करने की दिशा में पहल शुरू की गई है।...