भारत-पाकिस्तान तनाव: रक्षा मंत्रालय में हाईलेवल बैठक जारी, राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख ले रहे हालात की समीक्षा

नई दिल्ली:  पाकिस्तान की ओर से बीते 36 घंटों में सीमा पार मिसाइल और ड्रोन हमलों के बाद भारत ने सख्त रुख अपनाते हुए सैन्य स्तर पर बड़ा मंथन शुरू कर दिया है। शुक्रवार सुबह रक्षा मंत्रालय के साउथ ब्लॉक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता में शीर्ष स्तरीय बैठक जारी है। इस बैठक में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल अनिल चौहान, थलसेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी, नौसेना प्रमुख एडमिरल दिनेश त्रिपाठी और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल अमर सिंह शामिल हैं।

बैठक में सीमा पर सुरक्षा स्थिति, पाकिस्तान के हालिया हमलों का मूल्यांकन और भारत की जवाबी कार्रवाई की रणनीति पर चर्चा हो रही है। बैठक के बारे में जानकारी देते हुए सूत्रों ने बताया कि बीते 36 घंटे में पाकिस्तान की तरफ से 27 अलग-अलग स्थानों पर हमले की कोशिशें की गईं, जिनमें 15 भारतीय सैन्य ठिकाने भी निशाना बने। हालांकि भारतीय सेना और एयर डिफेंस ने सभी हमलों को विफल कर दिया।

सूत्रों के मुताबिक, भारत ने पाकिस्तानी हमलों का ‘कैलिब्रेटेड प्रिसाइज़ रिस्पॉन्स’ देते हुए उन्हें मुंहतोड़ जवाब दिया है। एयर डिफेंस सिस्टम में शामिल अपग्रेडेड L70 गन, ZU-23 और S-400 मिसाइल सिस्टम ने प्रभावशाली ढंग से काम किया। सेना के कमांड, कंट्रोल और कम्युनिकेशन सिस्टम की भी जमकर तारीफ की जा रही है।

जम्मू-कश्मीर में भी हाई अलर्ट घोषित कर दिया गया है। श्रीनगर से मिली रिपोर्टों के अनुसार, शहर और सीमावर्ती इलाकों में सुरक्षा बलों की तैनाती बढ़ा दी गई है। नियंत्रण रेखा (LoC) पर लगातार पाकिस्तानी गोलाबारी से अब तक 18 नागरिकों की जान जा चुकी है और कई घर क्षतिग्रस्त हुए हैं। एहतियात के तौर पर जम्मू-कश्मीर के स्कूल और कॉलेज बंद कर दिए गए हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सेना की कार्रवाई की प्रशंसा करते हुए इसे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संकल्प का परिणाम बताया है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए कहा कि भारत अब किसी भी हमले का करारा जवाब देने में सक्षम है।

रक्षा मंत्रालय की यह उच्च स्तरीय बैठक इसलिए भी अहम मानी जा रही है क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद पिछले कुछ दिनों में सेना प्रमुखों के साथ कई दौर की समीक्षा बैठकें की हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि पाकिस्तान को लेकर भारत की आगे की रणनीति इसी बैठक में तय की जाएगी।


Puja Singhal PMLA Case: IAS पूजा सिंघल को सुप्रीम कोर्ट से...

Puja Singhal PMLA Case: झारखंड कैडर की आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल को मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सुप्रीम कोर्ट से तत्काल राहत नहीं मिली है। शीर्ष...

Dhanbad Food Raid: धनबाद में मिलावटी खाद्य पदार्थों पर बड़ी कार्रवाई,...

Dhanbad Food Raid: जिले में मिलावटी खाद्य पदार्थों की रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन ने विशेष अभियान शुरू किया है। उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में नई औद्योगिक निवेश नीति की तैयारी,...

BIIPP 2026 Bihar: बिहार में औद्योगिक विकास को नई दिशा देने की तैयारी शुरू हो गई है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने और...