पं. दीन दयाल उपाध्याय जं. गया के रास्ते शालिमार और वाराणसी के मध्य चलेगी होली स्पेशल ट्रेन

होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन

 Patna– होली के अवसर पर यात्रियों की सुविधा के लिए कई होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है.

इसी कड़ी में शालिमार और वाराणसी के मध्य गाड़ी संख्या 08003/08004 शालिमार-वाराणसी-शालीमार होली स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जायेगा.

गाड़ी संख्या 08003 शालिमार-वाराणसी होली स्पेशल शालिमार से 17.03.2022 को 17.10 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 08.30 बजे वाराणसी पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी संख्या 08004 वाराणसी-शालिमार होली स्पेशल वाराणसी से 18.03.2022 को 19.45 बजे प्रस्थान कर अगले दिन 11.30 बजे शालिमार पहुंचेगी.

अप एवं डाउन दिशा में यह होली स्पेशल ट्रेन पं. दीन दयाल उपाध्याय जं., सासाराम, डेहरी ऑन सोन, गया, कोडरमा, नेताजी सुभाषचंद्र बोस गोमो, बोकारो स्टील सिटी, पुरूलिया, टाटानगर, खड़गपुर, संतरागाछी स्टेशनों पर रूकेगी.

गाड़ी सं. 15279/15280 पुरबिया एक्सप्रेस 20 मार्च, 2022 से रूकेगी लखमिनिया स्टेशन पर

सहरसा एवं आनंद विहार टर्मिनल के बीच चलायी जाने वाली गाड़ी संख्या 15279/15280 सहरसा-आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस का दिनांक 20.03.2022 से प्रायोगिक तौर पर

अगले छः माह के लिए अप एवं डाउन दिशा में सोनपुर मंडल के लखमिनिया स्टेशन पर दो मिनट का ठहराव प्रदान किया जा रहा है.

गाड़ी संख्या 15279 सहरसा-आनंद विहार पुरबिया एक्सप्रेस 13.26 बजे लखमिनिया पहुंचेगी तथा यहां से यह 13.28 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी. इसी तरह गाड़ी संख्या 15280 आनंद विहार-सहरसा पुरबिया एक्सप्रेस 16.23 बजे लखमिनिया पहुंचेगी तथा यहां से यह 16.25 बजे प्रस्थान करेगी.

संकट में नेताजी का चक-चक सफेद कुर्ता !

बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌤️ बिहार मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026📊 जिला-वार पूर्वानुमानजिलाअधिकतम न्यूनतम वर्षा मौसमपटना ⛈️ 32°C 26°C 6.7 मिमी ओलों के साथ तूफाननालंदा ⛈️ 32°C 25°C 14.4 मिमी ओलों के साथ तूफानभोजपुर ⛈️ 31°C 26°C 4.6 मिमी आंधी-तूफान संभावितबक्सर ⛈️ 30°C 26°C 5.1 मिमी ओलों के साथ तूफानकैमूर ⛈️ 30°C 26°C 14.6 मिमी ओलों के...

रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

🌧️ रांची मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान 🌧️ अधिकतम तापमान 29.7°C और न्यूनतम 21.9°C। मौसम: मध्यम बौछारें।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख रांची में आने...

पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026

⛈️ पटना मौसम रिपोर्ट दिनांक: 16-09-2026आज का पूर्वानुमान ⛈️ अधिकतम तापमान 31.9°C और न्यूनतम 26.1°C। मौसम: ओलों के साथ तूफान।🌧️ सप्ताह के आगे का रुख पटना...