Home Ministry ने अग्निवीर योजना को लेकर किया बड़ा ऐलान

दिल्ली: देश में जब से अग्निवीर योजना लागू हुई है तभी से राजनीति हो रही है। एक तरफ जहां लोकसभा चुनाव के दौरान इंडिया गठबंधन के नेता सरकार बनने के बाद अग्निवीर योजना को बंद करने की बात कर रहे थे तो दूसरी तरफ एनडीए ने सरकार बनने के बाद एक बड़ी घोषणा की है। गृह मंत्रालय ने केंद्रीय सशस्त्र सेना में भर्ती के लिए अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की घोषणा कर दी है।

इसके साथ ही सरकार सीआईएसएफ के शारीरिक परीक्षा में भी छूट देगी। गृह मंत्रालय की तरफ से किये घोषणा में कहा गया है कि अग्निवीरों को केंद्रीय पुलिस बलों में नौकरी मिलेगी। इसके साथ ही पूर्व अग्निवीरों के लिए 10 प्रतिशत सीटें भी आरक्षित होंगी। पूर्व अग्निवीरों को शारीरिक परीक्षाओं में भी छूट मिलेगी।

बता दें कि अभी हाल ही में संसद के सत्र में विपक्ष ने अग्निवीर योजना पर सवाल उठाए थे और अग्निवीर को खत्म करने की मांग की थी जिसके बाद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लोकसभा में कहा था कि 158 संगठनों से सलाह लेने के बाद इस योजना को लागू किया गया था। विदित हो कि अग्निवीर योजना वर्ष 2022 में शुरू हुआ था जिसमें चार वर्षों तक नौकरी का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही 25 प्रतिशत अग्निवीरों को 15 वर्ष तक नौकरी बढ़ाये जाने का भी प्रावधान है।

यह भी पढ़ें- Deputy CM सम्राट चौधरी ने केंद्रीय वित्त मंत्री से की मुलाकात

https://youtube.com/22scope

Home Ministry Home Ministry Home Ministry

Home Ministry

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

Jharkhand SIR: झारखंड में फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने से निर्वाचन...

झारखंड में SIR के दौरान फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मिलने के मामले सामने आए हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने जांच और...

JAC Board Exam 2027: झारखंड में मैट्रिक-इंटर की परीक्षा फरवरी के...

JAC Board Exam 2027 की मैट्रिक और इंटर परीक्षा की तारीखों में बदलाव संभव है। जनगणना 2027 के कारण फरवरी के बजाय मार्च में...

Hazaribagh Encounter: हजारीबाग में राहुल दुबे गैंग से पुलिस की मुठभेड़,...

हजारीबाग के डाटोखुर्द में राहुल दुबे गैंग के अपराधियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई। जवाबी फायरिंग में दीप नारायण भगत और राहुल कुमार...