Saturday, June 28, 2025

Latest News

Related Posts

मधुबनी में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन

मधुबनी : राष्ट्रीय जनता दल (RJD) नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को आज सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मधुबनी जिला के राजनगर प्रखंड के रांटी में यह सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। जिसमें राजद के सांसद, विधायक, पूर्व मंत्री एवं भारी संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए हैं। नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल को मिथिला परंपरा से स्वागत किया गया।

मधुबनी में नवनिर्वाचित प्रदेश अध्यक्ष को लेकर सम्मान समारोह का आयोजन

इस बार जनता की सहयोग से तेजस्वी की सरकार बनना तय है – मंगनी लाल मंडल

अपने संबोधन में मंगनी लाल मंडल ने प्रेस को जानकारी देते हुए कहा कि इस बार जनता की सहयोग से तेजस्वी यादव की सरकार बनना तय है। संविधान में जो विधि-व्यवस्था बनाया गया है उसे हर हाल में एनडीए को पालन करना होगा। चुनाव से पहले मतदाता सूची में संशोधन किए जाने पर घोर विरोध जताया। उन्होंने कहा कि जनता इस बार हर पूरी बात जान रही है। तेजस्वी की सरकार बनाने में पूर्ण रूप से सहयोग करेगी।

यह भी पढ़े : 2028 तक मंगनी लाल मंडल संभालेंगे बिहार RJD की कमान, राज्य परिषद की बैठक में हुई ताजपोशी

अमर कुमार की रिपोर्ट

Loading Live TV...

📍 लोकेशन और मौसम लोड हो रहा है...