Advertisment

धनबाद में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत

धनबाद : गोविन्दपुर थाना क्षेत्र के हिन्द होटल के समीप भीषण सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई. बता दें कि कार की रफ्तार इतनी ज्यादा तेज थी कि पूल से पहले उड़ कर लगभग 100 फ़ीट दूर नदी के दूसरे किनारे पेड़ से टकराकर खाई में जा गिरी. कार में सवार ड्राइवर, 1 बच्चा, दो महिला समेत 5 लोगों की दर्दनाक मौत घटनास्थल पर ही हो गई. स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी. गोविन्दपुर थाना प्रभारी उमेश सिंह दल बल के साथ पहुंचकर हाइड्रा की सहायता से शवों को वाहन से बाहर निकाला और पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमएमसीएच भेज दिया.

प्रत्यक्षदर्शी ने बताया कि तेज रफ्तार और नींद की वजह से ऐसी घटनाएं घटती है. सड़क निर्माण कार्य के दौरान दिए गए घुमावदार मोड़ के कारण इन दिनों NH-2 पर अधिक दुर्घटनाएं हो रही है.

थाना प्रभारी ने बताया कि सभी लोग संभवत एक ही परिवार से हैं. रामगढ़ जिले के घाटो थाना क्षेत्र के रहने वाले थें. किसी शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकले थें. परिवार के लोगों को सूचित कर दिया गया है. घटना का वास्तविक कारण जांच के बाद ही पता चल पाएगा.

रिपोर्ट : राजकुमार

धनबाद : अस्पताल में भर्ती दो कोरोना पॉजिटिव मरीज दो तल्ले से कूदे, एक फरार दूसरा जख्मी

Kosi Mechi River Link Project: कोसी-मेची रिवर लिंक परियोजना से सीमांचल...

Kosi Mechi River Link Project, Patna: बिहार के सीमांचल क्षेत्र में सिंचाई और जल प्रबंधन को मजबूत करने की दिशा में कोसी-मेची अंतःराज्यीय रिवर...

Hajipur Electricity Projects 2026: हाजीपुर में ऊर्जा सचिव का दौरा, बिजली...

Hajipur Electricity Projects 2026: बिहार ऊर्जा विभाग के सचिव-सह-अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक, बिहार स्टेट पावर होल्डिंग कंपनी लिमिटेड (BSPHCL) अजय यादव ने बुधवार को हाजीपुर जिले...

Jharkhad JPSC Radd News: JPSC नियुक्ति रद्द करने के आदेश को...

Jharkhad JPSC Radd News, रांची: झारखंड सरकार की ओर से नियुक्तियां रद्द करने के आदेश को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। 11वीं से...