संदेह के घेरे में पति: युवती की हत्या कर आंख फोड़ी, पुलिस जांच में जुटी

दुमका: शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के दिगलपहाड़ी गांव में 17 वर्षीय लुतिका हांसदा का शव असना नदी के किनारे संदिग्ध हालत में बरामद हुआ। परिजनों ने लुतिका के पति चंदन टुडू पर हत्या का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि हत्या के बाद चंदन ने उसकी एक आंख फोड़ दी, ताकि इसे जंगली जानवर के हमले का रूप दिया जा सके।

गांव में सनसनी, पुलिस को दी गई सूचना

शनिवार को ग्रामीणों ने नदी किनारे शव मिलने की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है और लोग स्तब्ध हैं।

प्रेम विवाह के बाद बढ़ी थी परेशानियां

मृतका के परिजनों के अनुसार, लुतिका ने पिछले साल नवंबर में चंदन टुडू से प्रेम विवाह किया था। हालांकि, शादी के बाद दोनों के बीच रिश्ते सामान्य नहीं थे और लुतिका कई बार अपने मायके भी आई थी। शुक्रवार सुबह वह अचानक घर से लापता हो गई।

आरोपी ने सास को फोन कर दी थी सूचना

लुतिका के लापता होने के कुछ घंटों बाद, सुबह 11 बजे, चंदन ने लुतिका की मां लुखी मुर्मू को फोन कर बताया कि लुतिका ने जहर खा लिया है और वह असना नदी के किनारे पड़ी हुई है। जैसे ही परिजन मौके पर पहुंचे, लुतिका वहां नहीं मिली। कुछ देर बाद चंदन ने अपना मोबाइल बंद कर लिया और तभी से उसका कोई पता नहीं चल रहा है।

मामा ने लगाए गंभीर आरोप

मृतका के मामा राम मुर्मू का कहना है कि चंदन ने लुतिका की हत्या कर उसके शव को नदी किनारे फेंक दिया। उन्होंने सवाल उठाया कि अगर लुतिका ने वाकई जहर खा लिया था, तो चंदन उसे अस्पताल क्यों नहीं ले गया? राम मुर्मू के अनुसार, हत्या किसी और स्थान पर की गई और बाद में शव को ठिकाने लगाने के लिए असना नदी के किनारे फेंक दिया गया।

पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी

फिलहाल, पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपी पति चंदन टुडू की तलाश की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के असली कारणों का पता चल पाएगा। वहीं, मृतका के परिजनों ने आरोपी को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कड़ी सजा देने की मांग की है।

 

 

Paddy Procurement Bihar: धान खरीद से पहले बिहार सरकार का बड़ा...

Paddy Procurement Bihar: सहकारिता मंत्री श्री राम कृपाल यादव ने 5 अक्टूबर 2026 को दरभंगा एवं सारण प्रमंडलों की विभागीय योजनाओं की समीक्षा की।...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में बदलेगी व्यवस्था,...

Bihar District Hospital Services: बिहार के जिला अस्पतालों में मरीजों को सुलभ, त्वरित और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने...

Bihar National Highway Projects: बिहार की NH परियोजनाओं की हाईलेवल समीक्षा,...

Bihar National Highway Projects: बिहार में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट यानी DPR की प्रगति को लेकर पथ निर्माण विभाग ने उच्चस्तरीय...