हिंसक हुई “पुष्पा”, जींस पहने का विरोध करने पर पति को चाकू से गोदा

Jamtada– जामताड़ा थाना क्षेत्र के जोरभिटा गांव में एक पति को अपनी पत्नी को जींस पहनने का विरोध करना महंगा पड़ गया. जींस पहनने का विरोध करने से आहत पत्नी ने अपने पति को चाकू से गोद डाला. गंभीर हालत में पति को पीएमसीएच,धनबाद में भर्ती करवाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गयी.   

बतलाया जा रहा है कि पत्नी पुष्पा हेंब्रम जींस पहनकर गोपालपुर मेला घूमने गयी थी, जब पति ने अपनी पत्नी को जींस पहने देखा तो उसने यह कह कर विरोध किया कि अब तुम्हारी शादी हो गयी, तुम जींस नहीं पहना करो, यही बात पुष्पा हेंब्रम के दिल को लग गयी और उसने चाकू उठा कर पति को चाकूओं से गोद डाला.

मृतक आंदोलन टूडू के पिता कर्णेश्वर टूडू ने बताया कि दो माह पहले ही उनके बेटे की शादी हुई थी,   बेटा ने बहु को जींस पहनने से मना किया था, यह बात पुष्पा को नागवार गुजरी और उसने आंदोलन टूडू को चाकू से गोद डाला, बाद में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पत्नी पुष्पा ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है.

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती पर वेदांता की अनूठी...

Vedanta Run for Hunger Bokaro: गांधी जयंती और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर वेदांता आयरन एंड स्टील/ईएसएल स्टील लिमिटेड...

Jeevika के 20 साल पूरे, JDU कार्यालय में ‘नीतीश संवाद’, नीतीश...

पटना में जीविका के 20 साल पूरे होने पर JDU के ‘नीतीश संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन हुआ। नीतीश कुमार ने दीप प्रज्वलित किया, नेताओं...

Vaishali Saran Flood Relief: वैशाली प्रशासन ने बढ़ाया मदद का हाथ,...

Vaishali Saran Flood Relief, हाजीपुर: बिहार में बाढ़ से प्रभावित परिवारों की मदद के लिए वैशाली जिला प्रशासन ने अंतर-जिला सहयोग की पहल की...