Advertisment

ट्रक में कुरकुरे के बीच मिला कुछ ऐसा कि ड्राईवर हो गया गिरफ्तार…

पटना: बिहार में पूर्ण शराबबंदी के बावजूद अवैध शराब का कारोबार का सिलसिला रुकने का नाम नहीं ले रहा। एक बार फिर राजधानी पटना में मद्य निषेध विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए शराब की एक बड़ी खेप जब्त की है। मद्य निषेध की टीम ने राजधानी पटना के ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी कर एक ट्रक से भारी मात्रा में शराब जब्त किया है। इसके साथ ही टीम ने ट्रक के चालक को भी गिरफ्तार किया है। मामले में मद्य निषेद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि धनबाद से एक ट्रक शराब पटना लाई गई है।

यह भी पढ़ें – जिसकी वजह से परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप उससे मिलने पहुंचे, 7 घंटे बाद…

सूचना के आधार पर ट्रांसपोर्ट नगर में छापेमारी कर शराब ट्रक समेत जब्त की गई है। शराब ट्रक में कुरकुरे के पैकेट के बीच छुपा कर रखे गये थे। वहीं पूछताछ में ट्रक के चालक ने बताया कि उसे शराब की खेप लाने के लिए 20 हजार रूपये मिलते हैं। वह ट्रक पर शराब लोड कर यहां तक लाया और इसके मालिक तक उसे डिलीवरी देनी थी। फ़िलहाल मद्य निषेध विभाग की टीम गिरफ्तार ट्रक चालक से पूछताछ में जुट गई है और तस्करी गिरोह का पता लगाने की कोशिश कर रही है।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने की घुसने की कोशिश, रोके जाने पर फायरिंग करते हुए…

पटना से उमेश चौबे की रिपोर्ट

PM Surya Ghar Yojana Siwan: मुफ्त बिजली योजना पर प्रशासन सख्त,...

PM Surya Ghar Yojana Siwan: सिवान में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर: मुफ्त बिजली योजना' को सही ढंग से लागू करने के लिए डिप्टी डेवलपमेंट कमिश्नर की...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: बाढ़ प्रभावितों के लिए रिलायंस फाउंडेशन...

Assam Flood Relief Reliance Foundation: रिलायंस फाउंडेशन ने ऊपरी असम में भारी बारिश और अचानक आई बाढ़ से प्रभावित लोगों की मदद के लिए...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर में होटल बुक करने वालों...

Shravani Mela 2026 Hotel Guidelines: देवघर ज़िला प्रशासन ने विश्व-प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के लिए होटल संचालकों के लिए विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। 29...