Advertisement
Advertisement

जिसकी वजह से परिवार से बाहर हुए तेज प्रताप उससे मिलने पहुंचे, 7 घंटे बाद…

पटना: राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव अब अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर अब खुल कर सामने आ गये हैं। अभी हाल ही में तेज प्रताप यादव ने अनुष्का यादव के साथ अपने रिश्ते को लेकर खुल कर मीडिया में कहा कि हाँ मैंने प्रेम किया है और इसमें कोई गलती नहीं। अब सोमवार को वे अनुष्का यादव से मुलाकात करने उसके घर भी पहुंचे। वे वहां करीब 7 घंटे तक रहे। वहां से निकलते वक्त पत्रकारों ने उनसे आने के बारे में पूछा तो तेज प्रताप यादव ने कहा कि रिश्ता है तो मिलने आया हूं, कोई रोक थोड़े ही देगा।

यह भी पढ़ें – जल्दी ही तेज प्रताप पार्टी में करेंगे वापसी, अनुष्का मामले में भी तोड़ी चुप्पी और कहा…

इसके बाद तेज प्रताप अपनी गाड़ी में बैठ कर चले गये। बता दें कि तेज प्रताप यादव ने पिछले महीने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अनुष्का यादव के साथ 12 वर्षों से प्रेम संबंध में रहने का खुलासा किया था जिसके बाद बिहार में काफी सियासत भी हुई। वहीं राजद सुप्रीमो लालू यादव ने अपने बेटे तेज प्रताप को पार्टी और परिवार से बाहर कर दिया जिसके बाद से तेज प्रताप यादव शांत थे लेकिन अब वे खुल कर सामने आ गये हैं।

https://www.youtube.com/@22scopestate/videos

यह भी पढ़ें-  ताजमहल के प्रतिबंधित क्षेत्र में युवकों ने की घुसने की कोशिश, रोके जाने पर फायरिंग करते हुए…

Commercial Advertisment

Chhath 2026: छठ से पहले पटना की फल मंडियों में खाद्य...

 छठ महापर्व से पहले पटना में खाद्य सुरक्षा विभाग ने फल मंडियों में छापेमारी की। इनकम टैक्स चौराहे के पास फलों के सैंपल लेकर...

CBSE Board Exam 2027: होली के दिन भी होगी 12वीं की...

CBSE बोर्ड परीक्षा 2027 की डेटशीट में 22 मार्च को होली के दिन भी 12वीं के पांच विषयों की परीक्षा निर्धारित है। परीक्षाएं 16...

JPSC 14वीं PT घोटाला: 454 सफल अभ्यर्थियों ने नहीं सौंपी OMR...

JPSC 14वीं सिविल सेवा PT की मेरिट लिस्ट में शामिल 454 अभ्यर्थियों ने अब तक OMR शीट की कार्बन कॉपी नहीं सौंपी है। CID...