Chaibasa में आईईडी ब्लास्ट, दो जवान घायल, रांची एयरलिफ्ट…

198
Advertisment

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा में एक बार फिर नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को निशाना बनाते हुए आईईडी ब्लास्ट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है। इस हमले में झारखंड जगुआर और सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन के दो जवान गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। विस्फोट के बाद नक्सलियों द्वारा फायरिंग की भी सूचना मिली है, जिससे इलाके में तनाव का माहौल है।

Advertisment

ये भी पढे़ं- Khunti Murder : जली हुई युवती का शव बरामद, दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका… 

Chaibasa एक जवान गंभीर
Chaibasa एक जवान गंभीर

Chaibasa : एक जवान की हालत गंभीर

घटना के तुरंत बाद घायल जवानों को स्थानीय प्राथमिक उपचार केंद्र में लाया गया, लेकिन उनमें से एक की हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उन्हें एयरलिफ्ट कर राजधानी रांची भेजा गया है। रांची के राज अस्पताल में दोनों जवानों को बेहतर इलाज के लिए भर्ती किया जा रहा है।

ये भी पढे़ं- “हेमंत सरकार की लापरवाही से संकट में जल, जंगल और जमीन”-Babulal Marandi… 

सूत्रों के अनुसार, घायल जवानों को लेकर हेलिकॉप्टर कुछ देर पहले रांची एयरपोर्ट पर लैंड कर चुका है। पुलिस और जिला प्रशासन की ओर से एयरपोर्ट से अस्पताल तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया गया है, ताकि ट्रैफिक में समय बर्बाद न हो और घायल जवानों को बिना देरी के इलाज मिल सके।

ये भी पढे़ं- आज की रात आकाश में खिलेगा ‘Pink Moon’, जानिए क्या है इसकी खासियत… 

एसएसपी पहुंचे राज अस्पताल

रांची के राज अस्पताल में इस समय स्थिति बेहद सक्रिय बनी हुई है। अस्पताल प्रशासन पूरी तरह से तैयार है। मेडिकल टीम पहले से इमरजेंसी में अलर्ट पर है, वहीं अस्पताल परिसर में पुलिस अधिकारियों, जिला प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की गहमा-गहमी बढ़ गई है।

ये भी पढे़ं- Hazaribagh : आसमानी बिजली ने ली तीन की जान, पदमा में पसरा मातम… 

jrth 22Scope News

घायल जवानों में एक झारखंड जगुआर का सदस्य है, जबकि दूसरा सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से है। दोनों स्पेशल फोर्सेस के जवान चाईबासा के जंगल क्षेत्र में चल रहे नक्सल विरोधी अभियान में तैनात थे। आईईडी ब्लास्ट तब हुआ जब जवान गश्ती दल के साथ इलाके से गुजर रहे थे। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने मौके पर गोलीबारी भी की, लेकिन जवानों की जवाबी कार्रवाई के चलते वे जंगल की ओर भाग निकले।

ये भी पढे़ं- Breaking : पूर्व आजसू नेत्री नीरू शांति भगत ने सैंकड़ों समर्थको के साथ जेएमएम में शामिल… 

इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा और भी सख्त कर दी गई है। अतिरिक्त फोर्स को घटनास्थल पर रवाना कर दिया गया है और जंगल में तलाशी अभियान तेज़ कर दिया गया है। राज्य सरकार और पुलिस मुख्यालय की नजर इस पूरे मामले पर बनी हुई है। घायल जवानों के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और अस्पताल में वरिष्ठ डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।

अलिशा रानी की रिपोर्ट–

 

Advertisement
error: Content is protected !!
Follow 22Scope Channel Get Breaking Updates