चंपई सोरेन सरकार हेमंत सोरेन पार्ट-2 बनेगी तो भाजपा करती रहेगी विरोध भानु प्रताप शाही

रांची: भाजपा आदिवासी कल्याण के लिए समर्पित, लेकिन भ्रष्टाचार की विरोधी भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज शाम प्रदेश अध्यक्ष एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की अध्यक्षता में विधायक दल की बैठक संपन्न हुई।

इसे भी देखें: संसद में विपक्ष पर पीएम मोदी का तंज, अगले चुनाव में दर्शक दीर्घा में दिखेगा विपक्ष 

बैठक में नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी एवम सीपी सिंह, बिरंची नारायण,रामचंद्र चंद्रवंशी, जेपी पटेल, राज सिन्हा, मनीष जायसवाल, अमित मंडल, केदार हाजरा, अनंत ओझा, अपर्णा सेन गुप्ता, पुष्पा देवी, किशुन दास, केदार हाजरा, समरी लाल, कोचे मुंडा,भानु प्रताप शाही, आलोक चौरसिया, नारायण दास उपस्थित थे।

इसे भी देखें: कोई चोर नही कहता कि उसने चोरी की है-बाबूलाल मरांडी

बैठक के बाद मीडिया ब्रीफिंग करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक भानु प्रताप शाही ने कहा कि चंपई सोरेन सरकार कल विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव लाएगी लेकिन मुख्यमंत्री के बयान से यह नही लगता कि यह सरकार जनहित केलिए बनी है।
कहा कि मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने अपने शपथ के बाद स्वयं कहा है कि वे हेमंत सरकार के कार्यों को आगे बढ़ाएंगे। इसलिए स्पष्ट है कि चंपई सरकार हेमंत सरकार पार्ट-2है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने जैसे भ्रष्टाचार ,खान खनिज की लूट,महिला उत्पीड़न,युवाओं के खिलाफ निर्णय,बेरोजगारों को धोखा,किसानों को धोखा दिया यह सरकार उसी को आगे बढ़ाएगी। कहा कि ऐसे हालात में भाजपा फिर इस सरकार के कारनामों का भी प्रबल विरोध करेगी। सदन में पार्टी विश्वास प्रस्ताव के विरोध में रहेगी।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन आदिवासी होने का रोना रोते हैं। उन्हे याद करना चाहिए कि कांग्रेस के दुत्कार के बाद भाजपा ने ही उन्हें उप मुख्यमंत्री बनाया था।

राज्य गठन से लेकर भाजपा सरकार ने बार बार आदिवासी समाज के कल्याण में अनेक महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

कहा कि राज्य का प्रथम मुख्यमंत्री अटल बिहारी वाजपेई ने आदिवासी समाज से आनेवाले नेता बाबूलाल मरांडी को बनाया। केंद्र में आदिवासी मंत्रालय बनाए।आज देश की सर्वोच्च पद पर आसीन महामहिम राष्ट्रपति आदिवासी समाज से आने वाली महिला हैं।

कहा कि हेमंत सोरेन जी जब भ्रष्टाचार में पकड़े गए तो आदिवासी का रोना रोने लगते हैं। लेकिन अब रोना धोना नही चलने वाला।राज्य की जनता इनके कारनामों को जान चुकी है।

उन्होंने कहा कि हेमंत सोरेन ने स्वयं अपने से संवैधानिक संकट पैदा करने की कोशिश की। फरार होकर रांची में प्रकट होते ही 400से अधिक ट्रांसफर किए। गिरफ्तार की सूचना दिए जाने के बाद ईडी को बिना बताए राजभवन चले गए।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने कभी भी अस्थिरता की बात नहीं की।भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज बुलंद किया और करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सत्ताधारी ठगबंधन अंतर कलह से घिरा है।विधायकों को करोड़ों रुपया देकर हैदरबाद ले जाया गया।

इसलिए 10महीने के बचे कार्यकाल को यह सरकार कितना पूरा करेगी यह भविष्य बताएगा।

यह खबर शेयर करें
FacebookXTelegram

आज का राशिफल और पंचांग 27 नवंबर 2026: रांची-पटना में राहुकाल,...

आज का राशिफल, 27 नवंबर 2026 (शुक्रवार)। जानिए आज मेष, वृषभ, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों के लिए करियर, धन, परि

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव में क्यों उमड़ रही...

Rajgir Mahotsav Gramshree Mela 2026: राजगीर महोत्सव–2026 में आयोजित ग्रामश्री मेला आगंतुकों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण विकास विभाग एवं...

Pakur Constitution Day Celebration: पाकुड़ में संविधान दिवस पर बच्चों को...

Pakur Constitution Day Celebration: भारतीय संविधान दिवस के अवसर पर गुरुवार को एंडेवर एकेडमी, पाकुड़ स्थित बिरसा मुंडा शिक्षण केंद्र सह पुस्तकालय में जागरूकता कार्यक्रम...