आराः शहर थाना क्षेत्र में जबरन मटन मांगने का विरोध करने पर मीट.मछली विक्रेता को धारदार हथियार से पीटकर अधमरा कर दिया गया, घायल मटन विक्रेता को पटना पीएमसीएच ले जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि मृतक अयोध्या साह गांव के बाहर स्थित बाजार पर मीट.मछली का दुकान चलाते थे। रोज की तरह शाम में भी वह अपने दुकान पर मीट.मछली बेच रहे थे उसी समय गांव का ही रहने वाला पुर्नवासी पासवान शराब के नशे में दुकान पर आया और पांच किलो मीट बिना पैसे के मांगने लगा। दुकानदार के विरोध करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और कुछ लोगों को बुलाकर धारदार हथियार से पीटकर कर गंभीर रूप से घायल होने के बाद सड़क किनारे फेंक दिया। स्थानीय लोगों के द्वारा इसकी सूचना परिजनों को दी गईए परिजन इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने गंभीर स्थिति को देखते हुए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया। वहीं पटना जाने के दौरान उसकी मौत हो गई। मामले में शहर थाना की पुलिस ने मिलकर शव का पोस्टमार्टम कराया और मुख्य आरोपी पुर्नवासी पासवान को गिरफ्तार कर लिया।

Advertisment
रंगदारी में मीट नहीं दी तो कर दी हत्या, शराब के नशे में था हत्यारा
JSSC Constable Exam: 451 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच 20 अगस्त...
JSSC झारखंड आरक्षी प्रतियोगिता परीक्षा 2015 के 451 अभ्यर्थियों की शारीरिक दक्षता जांच 20 और 21 अगस्त को जैप-1 डोरंडा में होगी।JSSC Constable Exam...
Jharkhand Rain Alert: रांची समेत 8 जिलों में भारी बारिश का...
झारखंड में निम्न दबाव के असर से भारी बारिश का अलर्ट जारी है। खूंटी में 52 मिमी बारिश हुई, जबकि लातेहार में वज्रपात से...
BSL Contract Workers PPE: संविदा कर्मियों की सुरक्षा को लेकर BSL...
BSL Contract Workers PPE: बोकारो स्टील प्लांट (BSL) ने कॉन्ट्रैक्ट पर काम करने वाले कर्मचारियों के लिए वर्कप्लेस पर सुरक्षा के उपायों को और...

















