पटना: राज्य के कई सरकारी शिक्षक एक्स्ट्रा आमदनी के लिए स्कूल में पढ़ाने के साथ ही प्राइवेट कोचिंग चलाते हैं या कोचिंग में जा कर पढ़ाते हैं। अब ऐसे शिक्षकों को लेकर शिक्षा विभाग ने एक नया आदेश जारी किया है। जारी आदेश के अनुसार अगर अब कोई सरकारी शिक्षक कोचिंग में पढ़ाते हैं तो फिर उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। मामले में शिक्षक संवाद के दौरान शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव डॉ एस सिद्धार्थ ने कहा कि अब अक्सर शिकायतें आती है कि सरकारी शिक्षक कोचिंग में पढ़ाते हैं और इस वजह से वे स्कूलों में सही से ध्यान नहीं दे पाते हैं।
एसीएस ने कहा कि अब शिक्षक कोचिंग में नहीं पढ़ा सकेंगे। उन्होंने कहा कि स्कूलों शिक्षा व्यवस्था मजबूत बनाने के लिए यह निर्णय आवश्यक है। अब अगर कोई भी सरकारी शिक्षक कोचिंग पढ़ाएंगे तो फिर उनके ऊपर विभागीय कार्रवाई की जाएगी, शिक्षकों की नौकरी भी जा सकती है। हालांकि एसीएस ने बच्चों के कोचिंग पढ़ने के मामले में कुछ भी नहीं कहा मतलब साफ है कि बच्चे स्कुल समय के बाद कोचिंग पढ़ने के लिए स्वतंत्र हैं।
यह भी पढ़ें- State में ठंड ने दे दी दस्तक, गिरने लगा है तापमान, इस दिन से बढ़ेगा ठंड
Bihar Bihar Bihar
Bihar


















