अग्निपथ के खिलाफ Bihar में नक्सलियों ने की थी ट्रेनों में आगजनी, एसपी का खुलासा

मोस्ट वांटेड नक्सली मनश्याम गिरफ्तार

लखीसराय :आगजनी के पीछे नक्सली- अग्निपथ योजना के खिलाफ बिहार (Bihar) में हुए उपद्रव

और ट्रेनों में आगजनी के पीछे नक्सलियों (Naxalite) का हाथ था.

इसका खुलासा मोस्ट वांटेड नक्सली मनश्याम की गिरफ्तारी के बाद हुआ है.

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि बिहार, झारखंड, बंगाल और तेलंगाना में

नक्सली संगठन के शीर्ष नेताओं से सीधा संपर्क रखने वाले नक्सली मनश्याम दास उर्फ

राहुल ने गिरफ्तारी के बाद कई खुलासा किया है.

ये तीन साल से लखीसराय में किराए के मकान में रहकर नक्सली घटना को अंजाम दे रहा था.

लखीसराय एसपी पंकज कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान उसने कहा कि अग्निपथ योजना को लेकर

लखिसराय में जो ट्रेनों में आगज़नी हुई थी, उसमें इसकी पूरी संलिपत्ता थी, और नक्सलियों (Naxalite) के द्वारा इस घटना को अंजाम दिया गया था.

naxli 1 22Scope News

आगजनी के पीछे नक्सली :Bihar के कई रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनकारियों ने किया था बवाल

दरअसल, सेना में भर्ती की प्रक्रिया में हुए बदलाव को लेकर पूरे देश में आक्रोश देखने को मिला था.

17 जून को अग्निनपथ योजना को लेकर बिहार के कई रेलवे स्टेशनों पर प्रदर्शनकारी ने विरोध जताते हुए ट्रेनों को जला दिया था.

इसमें लखीसराय स्टेशन भी शामिल था. लखीसराय में नई दिल्ली से भागलपुर जाने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगा दी गई थी.

बाद में जनसेवा एक्सप्रेस को भी आग के हवाले कर दिया गया. इसमें 2 दर्जन से ज्यादा बोगियां जल गई थी.

Bihar: आग लगाने के पीछे नक्सली का हाथ

उसी को लेकर लखीसराय पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए दावा किया है कि विक्रमशिला और जनसेवा में आग लगाने की घटना के पीछे नक्सली थे.

एसपी पंकज कुमार ने बताया कि स्पेशल इंटेलीजेंस ब्यूरो तेलेंगाना से प्राप्त सूचना के आधार पर लखीसराय के

कवैया थानाक्षेत्र के गोसाई टोला नया बाजार में विकास मोदी के घर पर छापामारी की गई.

वहां किराया पर रह रहे मन श्याम दास को पकड़ा गया. उसके खिलाफ भागलपुर जिले में भी मामला दर्ज है.

मनश्याम गिरिडीह जिले में भाकपा माओवादी बलवीर महतो उर्फ़ रौशन से जुड़ा रहा है जिसने वर्ष 2019 में आत्मसमर्पण किया था.

Bihar: गिरफ्तार नक्सली मनश्याम के पास से मिल कई आपत्तिजनक सामान

पुलिस को मनश्याम के पास से कई प्रकार के आपत्तिजनक सामान मिले हैं. इसमें 5 जिन्दा गोलियां,

डेटोनेटर, नक्सल साहित्य आदि शामिल है. एसपी पंकज कुमार ने बताया कि लखीसराय में ट्रेन

जलाने के मामले में जो जांच हुई और अब मनश्याम से जो खुलासे हुए हैं उसमें यह इसके संकेत

मिले है कि इसने आंदोलन के दिन ट्रेन को जलाने की योजना बनाई थी.

अग्निपथ के नाम पर नक्सलियों ने ट्रेनों को जला दिया.

रिपोर्ट: शक्ति

बेखौफ मतदाताओं ने दिया नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब

National Teacher Award 2026: धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय...

National Teacher Award 2026: शिक्षक दिवस के अवसर पर धनबाद की शिक्षिका मुनमुन भट्टाचार्य को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित किया गया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: रांची में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर बढ़ेगी...

Ranchi PC PNDT Ultrasound Centres: झारखंड की राजधानी रांची में जिला सलाहकार समिति (PC & PNDT) की बैठक शनिवार को आयोजित की गई। बैठक...

Koderma Court Chief Justice Visit: कोडरमा पहुंचे झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य...

Koderma Court Chief Justice Visit: झारखंड हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेश शरदचंद्र सोनक शनिवार को कोडरमा व्यवहार न्यायालय पहुंचे। यहां उन्होंने न्यायालय परिसर...