डुमरी में पंचायत सेवक ने खाई कीटनाशक की गोली, रिम्स में मौत… BDO समेत चार अधिकारियों पर अपमानित करने का आरोप, आत्महत्या से पहले छोड़ा था पत्र!

गिरिडीह : झारखंड के गिरिडीह जिले के डुमरी प्रखंड से इस वक्त की सबसे बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। बलथरिया पंचायत में तैनात पंचायत सेवक सुखलाल महतो ने शुक्रवार को कीटनाशक खाकर आत्महत्या का प्रयास किया था। गंभीर स्थिति में उन्हें रांची के रिम्स (RIMS) में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि आत्महत्या से पहले उन्होंने एक पत्र लिखा था, जिसमें डुमरी के प्रखंड विकास पदाधिकारी (BDO) समेत चार अधिकारियों पर उन्हें मीटिंग के दौरान अपमानित करने का गंभीर आरोप लगाया गया है।

मीटिंग में हुआ था अपमान, मानसिक दबाव में थे सुखलाल महतो

सूत्रों के मुताबिक शुक्रवार को प्रखंड कार्यालय में एक आंतरिक बैठक चल रही थी। इसी दौरान पंचायत सेवक सुखलाल महतो को कथित तौर पर बुरी तरह फटकारा गया और अपमानित किया गया। बैठक में मौजूद अधिकारियों का व्यवहार उनके प्रति अपमानजनक बताया गया है। इस मानसिक दबाव से टूट चुके सुखलाल ने वहीं से निकलने के बाद कीटनाशक खा लिया।

इलाज के लिए कई अस्पतालों में भटके परिजन

घटना के बाद आनन-फानन में उन्हें स्थानीय अस्पताल लाया गया, जहां से हालत बिगड़ने पर पहले धनबाद और फिर रांची के रिम्स रेफर किया गया। रिम्स के तीसरे तल्ले के ट्रॉमा सेंटर में उन्हें भर्ती किया गया था। लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद सुखलाल महतो की जान नहीं बचाई जा सकी।

आत्महत्या से पहले छोड़ा था पत्र, BDO समेत चार पर गंभीर आरोप

इस मामले को और गंभीर बना देता है वो पत्र, जिसे सुखलाल ने आत्महत्या से पहले लिखा था। इस पत्र में उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी, पंचायत समिति के एक पदाधिकारी और दो अन्य अधिकारियों के नाम का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि उन्हें लगातार अपमानित किया गया, मानसिक यातना दी गई, जिससे मजबूर होकर उन्हें यह आत्मघाती कदम उठाना पड़ा।

सांसद और विधायक भी पहुंचे रिम्स

घटना की जानकारी मिलते ही गिरिडीह के सांसद और डुमरी के विधायक रिम्स पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात की। विधायक ने राज्य सरकार से इस मामले में उच्च स्तरीय जांच की मांग की है और कृषि मंत्री को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

सिस्टम पर उठा बड़ा सवाल

सुखलाल महतो की मौत ने पूरे सिस्टम पर सवाल खड़ा कर दिया है। क्या प्रशासनिक ढांचे में जूनियर कर्मचारियों के साथ ऐसा ही व्यवहार किया जाएगा? क्या मीटिंग के नाम पर मानसिक दबाव बनाना और अपमान करना अब आम होता जा रहा है? क्या अब अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी?

पूरे डुमरी में आक्रोश, पंचायत कर्मचारी संघ भी नाराज

इस घटना से पंचायती राज विभाग के कर्मचारियों में आक्रोश है। पंचायत सेवक संघ ने इस घटना की निंदा करते हुए दोषियों के खिलाफ एफआईआर और निलंबन की मांग की है। वहीं डुमरी प्रखंड में कामकाज ठप होने की आशंका भी जताई जा रही है।

Patna Sweet Shop Raid: पटना में मिल्क केक और पेड़े पर...

Patna Sweet Shop Raid: त्योहारों के मौसम में लोगों को सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए बिहार के खाद्य संरक्षा विभाग...

ONGC Bokaro Health Camp: कोडरमा के गांधी उच्च विद्यालय में ONGC...

ONGC Bokaro Health Camp: सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ओएनजीसी (ONGC) बोकारो की एचएसई, चिकित्सा और सीएसआर टीम ने 12...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार में 125 यूनिट मुफ्त बिजली...

Bihar 12 Lakh Houses Scheme: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सेवाकाल में देश और...