झारखंड में असामाजिक तत्वों ने Baba Ambedkar की प्रतिमा को किया क्षतिग्रस्त, क्षेत्र में बढ़ा तनाव

Dhanbad: धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी अंतर्गत लटानी बाजार से एक बेहद दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है, जहाँ Baba Ambedkar की प्रतिमा को असामाजिक तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में काफी आक्रोश व्याप्त है।

Baba Ambedkar की मूर्ति को किया गया क्षतिग्रस्त

जानकारी के अनुसार, लटानी बाजार में स्थापित बाबा साहेब की मूर्ति को कुछ शरारती तत्वों ने निशाना बनाया और उसे खंडित कर दिया। जैसे ही स्थानीय लोगों को इसकी भनक लगी, इसकी सूचना तुरंत मौखिक रूप से स्थानीय थाना प्रभारी को दी गई सूचना मिलते ही थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का जायजा लिया।

अंचल अधिकारी सुरेश प्रसाद वर्णवाल भी निरीक्षण के लिए स्थल पर पहुँचे

उन्होंने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए स्थानीय लोगों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि इस कायराना हरकत को अंजाम देने वाले असामाजिक तत्वों की पहचान कर उन पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी इसके कुछ ही समय बाद अंचल अधिकारी  सुरेश प्रसाद वर्णवाल भी निरीक्षण के लिए स्थल पर पहुँचे। उन्होंने प्रतिमा के क्षतिग्रस्त स्वरूप का मुआयना किया और दोषियों के विरुद्ध सख्त से सख्त कदम उठाने की बात कही समाज में वैमनस्य फैलाने की कोशिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा प्रशासन इस मामले की गहनता से जाँच कर रहा है और दोषियों को जल्द ही सलाखों के पीछे भेजा जाएगा घटना के बाद से क्षेत्र में भारी संख्या में ग्रामीण जुटे हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि न केवल दोषियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए, बल्कि प्रतिमा की यथाशीघ्र सम्मानजनक तरीके से मरम्मत  कराई जाए ताकि क्षेत्र की शांति व्यवस्था बनी रहे।

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार में सरकारी कर्मचारियों के...

Bihar Seva Yatra Sangini Book Launch: बिहार सरकार के सरकारी सेवकों के लिए अनुशासनिक कार्रवाई से जुड़े नियमों को आसान और व्यवस्थित तरीके से...

Bihar New Sugar Mills 2027: बिहार में चीनी मिलों को लेकर...

Bihar New Sugar Mills 2027, पटना: बिहार में चीनी उद्योग को बढ़ावा देने और नई चीनी मिलों की स्थापना की दिशा में राज्य सरकार...

Bihar Panchayat Training: बिहार के पंचायत प्रतिनिधियों के लिए बदलेगा ट्रेनिंग...

Bihar Panchayat Training: बिहार में पंचायती राज संस्थाओं से जुड़े जनप्रतिनिधियों के प्रशिक्षण कार्यक्रम को और अधिक सरल, प्रभावी और उपयोगी बनाने की तैयारी...