जमीन विवाद में 2 पक्ष आमने-सामने, कोर्ट आदेश के बावजूद जारी है कब्जे की कोशिश

कटिहार : कटिहार नगर थाना क्षेत्र के इमली गाछ पेट्रोल पंप के पास 11 कट्ठा जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच वर्षों पुराना विवाद एक बार फिर गहराता जा रहा है। गयासुद्दीन का आरोप है कि नजमा खातून ने जमीन पर असामाजिक तत्वों के साथ जबरन कब्जा करने प्रयास किया है। दावा कर रही हैं कि यह जमीन उन्हें 1991 में स्व. अब्दुल वहाब को अब्दुल सत्तार ने मोखिक दान में दिया और अब्दुल वहाब ने नजमा खातून को 1994 में मोखिक दान दिया। गयासुद्दीन का कहना है कि 1990 में ही उनके पिता अब्दुल सत्तार का निधन हो गया था। ऐसे में 1991 में दान देने का दावा पूरी तरह झूठा है। जबकि 1982 में अब्दुल सत्तार ने अपने पुत्र गयासुद्दीन को खरीद केवला कर दिया था।

2012 में न्यायालय ने इस जमीन पर दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार के कार्य से रोक दिया था

उन्होंने बताया कि 2012 में न्यायालय ने इस जमीन पर दोनों पक्षों को किसी भी प्रकार के कार्य से रोक दिया था। इसके बावजूद नजमा खातून के द्वारा जमीन पर मिट्टी भराई का कार्य जबरन कराई जा रही थी। सूचना मिलने पर गयासुद्दीन ने नगर थाना को मामले की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस ने हस्तक्षेप कर काम को रुकवा दिया। फिलहाल मामला न्यायालय में लंबित है और दोनों पक्षों के बीच तनाव बना हुआ है। गयासुद्दीन ने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और कार्रवाई की मांग की है।

यह भी पढ़े : नारायणपुर रेलवे पुल पर युवती की ट्रेन से गिरकर मौत, हत्या, आत्महत्या या हादसा?…

यह भी देखें :

रतन कुमार की रिपोर्ट

NMACC Cultural Centre: NMACC के 3 साल पूरे: 10,500 कलाकारों से...

NMACC Cultural Centre: भारतीय कला, संस्कृति और दुनिया की चर्चित प्रस्तुतियों को एक मंच पर लाने की दिशा में नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: सामान्य चावल से कम उत्पादन, फिर...

Gaya Kala Namak Rice Farming: हिमालय की तराई वाले क्षेत्रों में प्रसिद्ध दुर्लभ काला नमक राइस अब बिहार के गया जिले की धरती पर...

Bokaro Hostel Knife Attack: बोकारो हॉस्टल में आखिर क्या हुआ? तीन...

Bokaro Hostel Knife Attack: चीराचास थाना क्षेत्र स्थित क्रिएटिव बॉयज हॉस्टल में चोरी के इरादे से पहुंचे तीन अज्ञात युवकों ने हॉस्टल संचालक समेत...