‘दिशा’ की बैठक में उड़ी कोरोना प्रोटोकॉल की धज्जियां, केंद्रीय मंत्री अर्जुन मूंडा समेत कई सांसद व विधायक नहीं पहने दिखे मॉस्क

2 गज की दूरी का नहीं रखा जा रहा ख्याल

रांची : आईटीआई सभागार में ‘दिशा’ की बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे हैं। ‘दिशा’ की बैठक के दौरान कोरोना गाइडलाइन का उल्लघंन भी देखने को मिला। 2 गज की दूरी का भी ख्याल नहीं रखा गया।

बैठक में सांसद संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सुदेश कुमार महतो, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद हैं, लेकिन उनमें से किसी ने भी मॉस्क और कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं करते दिखे।

बैठक के दौरान कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर सांसद दीपक प्रकाश काफी गंभीर दिखे, लेकिन खुद कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते नजर आए। कार्यक्रम के दौरान दीपक प्रकाश ने मॉस्क का इस्तेमाल नहीं किया और न ही 2 गज की दूरी का ख्याल भी रखा। कार्यक्रम में मौजूद अन्य सांसद एवं विधायक भी कोरोना वायरस प्रोटोकॉल का उल्लंघन करते नजर आए।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...