अब तक 11 लाख लोगों को लग चुकी है कोरोना वैक्सीन, ‘दिशा’ की बैठक में अधिकारियों की हुई फजीहत

रांची : आईटीआई सभागार में दिशा की बैठक हो रही है। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा कर रहे हैं। बैठक में सांसद संजय सेठ, सांसद दीपक प्रकाश, विधायक सुदेश कुमार महतो, विधायक सीपी सिंह, विधायक नवीन जायसवाल, मेयर आशा लकड़ा समेत कई अधिकारी मौजूद हैं।

इस दौरान अधिकारियों की खूब फजीहत भी हुई। अधिकारियों के जवाब से केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा संतुष्ट नहीं दिखे। उन्होंने नाराजगी भी जाहिर की।

वैक्सीनेशन के बाद मिलने वाले कार्ड में मुख्यमंत्री की तस्वीर को लेकर विधायक सीपी सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि केंद्र के पैसे वैक्सीन लग रहा है लेकिन तस्वीर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की लग रही है जो गलत है।

अब तक 11 लाख लोगों को कोरोना वैक्सीन लग चुकी है। करीब 7 लाख लोगों को पहली डोज लग चुकी है। शहरी क्षेत्रों की बात करें तो लगभग 40 प्रतिशत लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहली डोज लग चुकी है।

रांची जिला में 6 मोबाइल वैक्सीनेशन की टीम चलती है। मनरेगा मजदूरों को वैक्सीन लगाने में प्राथमिकता दी जा रही है। बैठक में कहा गया कि रांची जिला में 1 प्रतिशत से कम कोरोना वायरस की डोज बर्बाद हो रही है। विधायक ने कहा कि कोरोना वायरस वैक्सीन लेने में लोगों को भारी परेशानी हो रही है। सिस्टम का अता-पता ही नहीं है। वैक्सीनेशन सेंटर में संबंधित अधिकारी भी मौजूद नहीं रहते हैं।

JDU News Bihar: JDU में दो नए चेहरों की एंट्री, श्रवण...

JDU News Bihar, पटना: जनता दल यूनाइटेड (जदयू) में मंगलवार को समाजसेवी विनोद कुमार और दीपक कुमार शामिल हुए। पटना में ग्रामीण विकास एवं...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund: बिहार बाढ़ पीड़ितों की मदद...

BMSICL 30 Crore CM Relief Fund, पटना: बिहार में आई बाढ़ से प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए बिहार मेडिकल सर्विसेज एंड इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरपोरेशन...

Bihar Sports AI: AI से बदलेगा बिहार में खिलाड़ियों के चयन...

Bihar Sports AI, पटना: बिहार में खेल प्रतिभाओं की पहचान और खिलाड़ियों के प्रदर्शन को वैज्ञानिक तरीके से बेहतर बनाने की दिशा में एक...