Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

सांसद निशिकांत दुबे ने किस मामले में की CBI जांच की मांग…..

रांचीः गोड्डा के बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने JMM प्रमुख राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यो के खिलाफ CBI (सीबीआई) में शिकायत की है। सांसद ने शिकायत करते हुए उनपर भ्रष्टाचार के आरोप लगाए हैं। सांसद ने इस मामले में CBI से उचित और निष्पक्ष जांच की मांग की है।

सांसद ने सोरेन परिवार पर लगाए कई आरोप

सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि शिबू सोरेन और उनके परिवार के सदस्यों ने राजधानी रांची, धनबाद, दुमका सहित राज्य के अन्य जिलों में काफी संपत्ति अर्जित की है। सोरेन परिवार ने राज्य में कई जगहों पर गलत तरीके से आदिवासियों के जमीन को कम दामों में खरीदा है। इसके अलावे परिवार ने कोलकाता के बिजनेसमैन अमित अग्रवाल की कई कंपनियों में भी निवेश किया है।

जाने क्या है पूरा मामला

मालूम हो कि लोकपाल ने शिबू सोरेन और उनके परिवार के खिलाफ दायर की गई शिकायत में सीबीआई को 6 महीने के अंदर जांच करने का आदेश दिया था। लोकपाल ने इस मामले में कहा था कि 7 वर्ष से ज्यादा समय से लंबित मामले में कार्रवाई करने का आदेश लोकपाल के क्षेत्राधिकार में नहीं आता है। हालांकि यह मामला भ्रष्टाचार से संबंधित है इसलिए इस मामले में शिकायतकर्ता कार्रवाई के लिए सक्षम प्राधिकार में अपनी बात कह सकता है।

Commercial Advertisment
Rural Development Department, Patna

Patna Chhath Puja Preparation: छठ से पहले पटना नगर निगम अलर्ट,...

Patna Chhath Puja Preparation: दीपावली और छठ पूजा को लेकर राजधानी पटना में नगर निगम ने तैयारियां तेज कर दी हैं। त्योहारों के दौरान शहर...

Bihar Gad Management Policy: बिहार कैबिनेट के फैसले से गाद प्रबंधन...

Bihar Gad Management Policy, पटना: बिहार में गंगा समेत अन्य नदियों में जमा हो रही गाद की समस्या से निपटने के लिए राज्य सरकार...

Bihar E-Cabinet System: बिहार में अब डिजिटल होगी मंत्रिमंडल की कार्यप्रणाली,...

Bihar E-Cabinet System, पटना: बिहार में सरकारी कामकाज को आधुनिक और तकनीक आधारित बनाने की दिशा में राज्य सरकार ने एक अहम पहल की...