हजारीबाग में पुलिस निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन

हजारीबाग. बड़कागांव थाना परिसर में एनएमएल पकरी बरवाडीह के सौजन्य से निर्मित पुलिस निरीक्षक कार्यालय का उद्घाटन हजारीबाग पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह, सीडीपीओ कुलदीप कुमार एवं एनटीपीसी पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के महाप्रबंधक फैज तैय्यब द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पुलिस निरीक्षक कार्यालय जर्जर भवन में चल रहा था, पुराने भवन में कभी भी दुर्घटना हो सकती थी, लेकिन अब नए भवन के बन जाने से यह समस्या दूर हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि एनटीपीसी सामुदायिक विकास के तहत क्षेत्र के अलावा जिला मुख्यालय में भी कई प्रकार के विकास योजना संचालित जनहित में किया जा रहा है।

महाप्रबंधक फैज तैयब ने कहा कि सीएसआर के तहत परियोजना प्रभावित क्षेत्र एवं आसपास के कई गांवों में कई योजनाएं एनटीपीसी द्वारा संचालित हो रही है और आगे भी होती रहेगी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, एनटीपीसी के अधिकारी एवं अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।

शशांक शेखर की रिपोर्ट

AJIO Beauty Launch: स्किनकेयर, मेकअप और हेयरकेयर के लिए AJIO Beauty...

AJIO Beauty Launch: रिलायंस रिटेल ने अपने फैशन ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म, AJIO का विस्तार करते हुए 'AJIO Beauty' नाम से एक नया ब्यूटी डेस्टिनेशन लॉन्च किया...

Dhanbad Vikas Mahadharna: बारिश भी नहीं रोक सकी धनबाद की आवाज,...

Dhanbad Vikas Mahadharna: कोयले से समृद्ध इस इलाके के सर्वांगीण विकास की मांग को लेकर बुधवार को 'धनबाद विकास मंच' के बैनर तले रणधीर वर्मा...

Bhagalpur Snake Bite News: टीवी देखते-देखते सो गई बच्ची, सुबह हाथ...

Bhagalpur Snake Bite News: बांका ज़िले के शंभुगंज थाना क्षेत्र के छतर गाँव से एक दुखद घटना सामने आई है। यहाँ 14 साल की आदित्य...