शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में वृद्धि

516
Advertisment

रांची: प्याज और टमाटर की लगातार बढ़े दामों के कारण नवंबर में शाकाहारी और मांसाहारी थाली की कीमत में वृद्धि हुई है.

Advertisment

प्याज और टमाटर की कीमतों में मासिक आधार पर 58 प्रतिशत तथा 35 प्रतिशत की बढ़ोतरी के कारण दाम बढ़े हैं. त्योहारी मांग और अनियमित वर्षा के कारण प्याज और टमाटर की कीमतों में वृद्धि हुइ्र है. रिपोर्ट के अनुसार, नवंबर में घर में बनी शाकाहारी और मांसाहारी थालियों कीमत में मासिक आधार पर क्रमशः 10% और 5% की बढ़ोतरी हुई.

मासिक आधार पर मुर्गियों की कीमतों में मामूली एक से तीन प्रतिशत की गिरावट आयी, मांसाहारी थाली की कीमत में मुर्गियों की कीमत का 50 प्रतिशत योगदान है.

प्याज और टमाटर की कीमतों में क्रमशः 93% और 15% की वृद्धि के कारण शाकाहारी थाली की कीमत सालाना आधार पर नौ प्रतिशत बढ़ गयी. दालों की कीमतें सालाना आधार पर 21% बढ़ी. साकाहारी थाली की कीमत में नौ प्रतिशत योगदान है।

 

 

Advertisement