सांसदों के निलंबन पर इंडिया महागठबंधन ने चाईबासा में किया विरोध-प्रदर्शन

चाईबासा: केन्द्र की भाजपा सरकार ने लोकतंत्र पर करारा हमला किया है। संसद के दोनों सदनों से आश्चर्यजनक रूप से 142 विपक्षी दल के सांसदों को निलंबित कर दिया गया है।

प०सिंहभूम जिला मुख्यालय चाईबासा में शुक्रवार को कांग्रेस जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर दास की अध्यक्षता में सदर अनुमंडल कार्यालय के समक्ष इंडिया “इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इंक्लूसिव अलायन्स” के सहयोगी दलों के साथ मिलकर प्रदर्शन किया।

ये भी देखें- शिल्पी नेहा तिर्की, मोदी सरकार पर जम कर बरसी, कहीं विपक्ष को निकाल गलत तरीके से कर रहे बिल पास

यह प्रदर्शन केन्द्र की तानाशाही मोदी सरकार द्वारा 142 सांसदों की निलंबन एवं लोकतंत्र को बेहरमी से खत्म करने के खिलाफ तथा सामुहिक केंद्र सरकार के खिलाफ विरोध जताते हुए जमकर नारेबाजी करते हुए धरना-प्रदर्शन किया।

विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को किया बाहर-मधु कोड़ा

धरना-प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपस्थित झारखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि विपक्ष के सवालों से बचने के लिए सांसदों को सदन से बाहर किया गया।

चाईबासा धरना 2 22Scope News

उन्होंने कहा कि किसी भी सांसद को सदन के अंदर सरकार से सवाल करने का पूरा अधिकार है पर भाजपा इस अधिकार का हनन कर रही है जो कि बहुत ही चिंता का विषय है।

भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ इंडिया गठबंधन एकजुट

उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन आज देशभर में इस तानाशाही के खिलाफ धरना-प्रदर्शन कर रही है, जिससे देश के लोगों को भी भाजपा के असली चहरे को जान सकें। कोड़ा ने आगे कहा कि देश में इंडिया गठबंधन पूरी मजबूती के साथ भाजपा की जनविरोधी नीतियों व तानाशाही के खिलाफ एकजुट है।

ये भी पढ़ें- विधायक नमन बिक्सल कोंगाड़ी ने कोलेबिरा को अनुमंडल बनाने की रखी मांग 

भाजपा के कुशासन से लोग परेशान हो गए हैं। धरना-प्रदर्शन का संचालन जिला कांग्रेस प्रवक्ता जितेन्द्र नाथ ओझा और धन्यवाद ज्ञापन जिला बीस सूत्री सदस्य त्रिशानु राय ने किया।

Saffrn

Trending News

Mandar Development News: मांडर में चार PCC Road योजनाओं का शिलान्यास,...

 मांडर विधानसभा क्षेत्र के लापुंग प्रखंड में मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने चार पीसीसी सड़क योजनाओं का शिलान्यास किया। ग्रामीण विकास और बुनियादी सुविधाओं...

Bihar Investment News: गौतम अदाणी ने CM सम्राट चौधरी से की...

 अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से मुलाकात की। बिहार में निवेश और बड़े प्रोजेक्ट्स पर विस्तृत चर्चा...

ग्रामीण सड़क नेटवर्क को नई मजबूती, 38 जिलों में तेजी से...

पटना : बिहार के ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित, सुगम और बारहमासी आवागमन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से ग्रामीण कार्य विभाग की तरफ से मुख्यमंत्री...

गुमशुदा बच्चों की खोज में तेज़ी, मिशन वात्सल्य पोर्टल पर 8681...

पटना : बिहार में गुमशुदा या लापता बच्चों का पूरा विवरण मिशन वात्सल्य पोर्टल पर दर्ज करना अनिवार्य कर दिया गया है। इन बच्चों...

सहयोग शिविर : 30 दिन में शिकायत समाधान नहीं तो अधिकारियों...

पटना : ग्रामीम रहवासियों की समस्या समाधान करने के लिए 19 मई से शुरू होने वाले सहयोग शिविर को लेकर सरकार लगातार गंभीर रूख...
Corrugated Boxes Supplier in Jharkhand & West Bengal | Aarisha Packaging Solutions
Best Packaging Solution Provider of Jharkhand

Social Media

194,000FansLike
27,500FollowersFollow
628FollowersFollow
695,000SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img