मुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत, चौथे ही दिन न्यूजीलैंड को 372 रन से हराया

मुंबई : भारत बनाम न्यूजीलैंड ने मुंबई टेस्ट में भारत की धमाकेदार जीत हुई. न्यूजीलैंड को भारत ने 372 रन से हरा दिया और 1-0 से सीरीज अपने नाम कर ली है. दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन भी भारत की शानदार गेंदबाजी जारी रही. न्यूजीलैंड को 540 रनों का टारगेट मिला था. टीम ने मैच के चौथे दिन केवल 167 रनों पर ही ऑलआउट हो गई. कीवी टीम के लिए दूसरी पारी में डेरिल मिचेल ने सबसे ज्यादा 44 रन बनाए. भारत की ओर से ऑफ स्पिनर आर अश्विन और जयंत यादव ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 4-4 विकेट लिए, जबकि एक विकेट अक्षर पटेल को मिला. इससे पहले अपनी पहली पारी में 325 रन बनाने वाले भारत ने अपनी दूसरी पारी सात विकेट पर 276 रन बनाकर घोषित की. न्यूजीलैंड की टीम पहली पारी में केवल 62 रन पर ऑलआउट हो गई थी.

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...