अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा, 6 युवती समेत पकड़े गए 10 अपराधी

भागलपुर : भागलपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। दरअसल, भागलपुर पुलिस ने अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह युवतियों सहित 10 अपराधियों को पकड़ा है। बड़ी संख्या में अवैध सिम कार्ड, एटीएम कार्ड, चेक बुक, पासबुक, बाइक, सोने के जेवरात और लैपटॉप रजिस्टर के साथ धर दबोचा है। भागलपुर के सिटी एसपी डॉ. के रामदास ने प्रेसवार्ता के माध्यम से बताया कि 19 अक्टूबर को प्रतिबिंब पोर्टल की निगरानी के दौरान एक मोबाइल नंबर संदिग्ध प्रतीत हुआ। जिसका लोकेशन भागलपुर में पाया गया। जिसके विरुद्ध शिकायत देश के अलग-अलग हिस्सों में पाए गए जो लगभग दो लाख 70 हजार रुपया साइबर धोखाधड़ी से संबंधित था।

इसके बाद सीनियर एसपी के निर्देश पर साइबर थाना अध्यक्ष अकील अहमद के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन मामले के उद्वेदन को लेकर किया गया। टीम ने बरारी थाना क्षेत्र के मनाली चौक के समीप एक मकान में छापेमारी की। जहां फर्जी सेल्स एडवर्टाइजमेंट सेंटर से साइबर क्राइम करने के तरीके देखकर पुलिस अचंभित रह गई। सीटीएसपी ने बताया कि बंगाल 24 परगना नॉर्थ के रहने वाले राहुल उर्फ जीशान अली जो साइबर ठग गिरोह का मास्टरमाइंड भी है। वह अपनी पत्नी और मित्र मोहम्मद छोटू और छोटू की गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर गिरोह का संचालन कर रहा था। भागलपुर की भोली भाली लड़कियों को कॉल सेंटर में काम करने का लोभ देकर उसे साइबर ठगी के धंधे में लगा देता था।

यह भी देखें :

आपको बता दें कि भागलपुर में लगभग छह महीने से यह गिरोह सक्रिय था। अबतक भागलपुर से गिरोह के द्वारा देश के अलग- अलग हिस्सों से डेढ़ करोड़ रुपया की ठगी कर चुका है। सीटी एसपी के. रामदास ने बताया कि अब तक छह युवतियों सहित 10 लोगों की गिरफ्तारी हुई है। ठग गिरोह में पश्चिम बंगाल, भागलपुर और जमुई के साइबर ठगों की संलिप्ता सामने आई है। जल्द ही साइबर ठग गिरोह के बचे हुए सदस्य सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़े : सबौर में प्रधानाध्यापक को हटाने को लेकर हंगामा, ग्रामीण व छात्र-छात्राओं ने किया विरोध

विभूति सिंह की रिपोर्ट

India International Trade Fair 2026: बिहार के उत्पादों को मिलेगी पहचान,...

India International Trade Fair 2026: बिहार के कारीगरों, उद्यमियों, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (MSME) और उत्पादकों को अपने उत्पाद राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित...

Bihar Disaster Management Internship: पटना के एएन कॉलेज के 20 विद्यार्थियों...

Bihar Disaster Management Internship, पटना: बिहार के आपदा प्रबंधन विभाग में ए.एन. कॉलेज, पटना के बीए (भूगोल) के विद्यार्थियों के लिए 10 दिवसीय इंटर्नशिप...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सौर ऊर्जा को मिलेगा बढ़ावा,...

Bihar Rooftop Solar Project: बिहार में सरकारी भवनों की छतों पर सोलर पावर प्लांट लगाने की योजना को गति दी जा रही है। जल...