बिहार में Investors Meet आज, जुटे हैं देश भर से इन्वेस्टर्स

पटना: बिहार के विकास के लिए राज्य सरकार लगातार काम कर रही है वहीं केंद्र में एनडीए की तीसरी सरकार भी बिहार के विकास के लिए प्रयासरत दिख रही है। बिहार में उद्योग की मांग लंबे समय से की जा रही है ताकि लोगों का पलायन रोका जा सके। इसी कड़ी में अगले दिसंबर महीने में बिहार बिज़नेस कनेक्ट 2024 आयोजित की जाएगी। बिहार बिजनेस कनेक्ट से पहले आज केंद्रीय टेक्सटाइल्स मंत्री बिहार में इन्वेस्टर्स मीट कर रहे हैं।

शुक्रवार को इन्वेस्टर्स मीट राजधानी पटना में नवनिर्मित पांच सितारा होटल ताज में आयोजित है। इन्वेस्टर्स मीट में देश की करीब 50 से भी अधिक कंपनी के प्रतिनिधि के साथ ही बिहार के उद्योग विभाग के मंत्री नीतीश मिश्रा और केंद्रीय टेक्सटाइल्स मंत्रालय के वरीय अधिकारी शिरकत करेंगे। मामले की जानकारी उद्योग विभाग के अपर मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दी।

इन्वेस्टर्स मीट के जरिये देश भर के इन्वेस्टर्स को बिहार में इन्वेस्ट करने और उद्योग खोलने के लिए आमंत्रित और प्रेरित किया जाएगा। साथ ही उन्हें आश्वस्त किया जाएगा कि उनके उद्योग को एक स्वस्थ माहौल उपलब्ध कराया जाएगा।

यह भी पढ़ें-  Law and Order को लेकर सीएम नीतीश के समीक्षा बैठक पर राजद ने कसा तंज, कहा…

https://www.youtube.com/@22scopebihar/videos

पटना से विवेक रंजन की रिपोर्ट

Investors Meet Investors Meet

Investors Meet

Ramgarh Industrial Pollution Case: रामगढ़ प्रदूषण मामले में हाईकोर्ट सख्त, दोनों...

Ramgarh Industrial Pollution Case: झारखंड उच्च न्यायालय ने रामगढ़ जिले में औद्योगिक प्रदूषण से जुड़ी जनहित याचिका का निपटारा करते हुए प्रदूषण की नियमित...

Dhanbad Amrit Bharat Station: कतरास-गोमो समेत 15 अमृत भारत स्टेशन अधूरे,...

Dhanbad Amrit Bharat Station: धनबाद रेल मंडल के कतरास, गोमो और चंद्रपुरा समेत 15 अमृत भारत स्टेशनों के पुनर्विकास का काम अब तक पूरा...

Jharkhand Government Action: सरकारी काम में लापरवाही पर सख्त सरकार, 312...

Jharkhand Government Action, Ranchi: सरकारी कामकाज में लापरवाही, प्रशासनिक निर्देशों की अनदेखी और अनुशासनहीनता के मामलों को लेकर झारखंड सरकार ने सख्ती बढ़ा दी...